लाइव न्यूज़ :

पिता अनिल मेहता के निधन के बाद मलाइका अरोड़ा ने जारी किया पहला बयान, फोटो साझा कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 12, 2024 07:24 IST

मौके पर फॉरेंसिक टीम भी मौजूद थी। इस दुखद घड़ी में मनोरंजन जगत के सितारे मलाइका और अमृता को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। अब एक्टर ने अपने पिता के निधन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। साथ ही वह इस दुख की घड़ी में परिवार के लिए प्राइवेसी की गुहार भी लगाती नजर आईं। 

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का बुधवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर की बालकनी से छलांग लगा दी।मुंबई पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का बुधवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर की बालकनी से छलांग लगा दी। इस बीच मुंबई पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। गौरतलब है कि मेहता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

मौके पर फॉरेंसिक टीम भी मौजूद थी। इस दुखद घड़ी में मनोरंजन जगत के सितारे मलाइका और अमृता को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। अब एक्टर ने अपने पिता के निधन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। साथ ही वह इस दुख की घड़ी में परिवार के लिए प्राइवेसी की गुहार भी लगाती नजर आईं। 

मलाइका अरोड़ा ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया

अपने पिता अनिल मेहता की अचानक मौत के बाद मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया है। 

उन्होंने अपने पिता की तस्वीर पोस्ट की है, साथ ही कैप्शन में लिखा, 'हमें अपने प्यारे पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। वह एक सौम्य आत्मा, एक समर्पित दादा, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। इस नुकसान से हमारा परिवार गहरे सदमे में है और हम इस कठिन समय में मीडिया और शुभचिंतकों से गोपनीयता का अनुरोध करते हैं।'

फैंस और सेलेब्स न व्यक्त किया शोक

नोट में आगे लिखा है, 'हम आपकी समझ, समर्थन और सम्मान की सराहना करते हैं। आभार के साथ जॉयस, मलाइका, अमृता, शकील, अरहान, अज़ान, रयान, कैस्पर, एक्सल और डफी। अनिल कुलदीप मेहता 22/02/1962 से 11/09/2024'।

इसके साथ ही कैप्शन में मलाइका ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई है। पोस्ट देखकर फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी मलाइका के पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं और इस दुख की घड़ी में अरोड़ा परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, एक्टर-मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत प्रथम दृष्टया आत्महत्या लगती है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। डीसीपी क्राइम ब्रांच राज तिलक रोशन ने मीडिया को बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और फोरेंसिक टीमें जांच कर रही हैं।

टॅग्स :मलाइका अरोराबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?