लाइव न्यूज़ :

'महाभारत' नहीं अब बड़े पर्दे पर 'रामायण' की तैयारी, तीन भाषाओं में बनेगी फिल्म

By भाषा | Updated: July 8, 2019 18:09 IST

Open in App

निर्माता मधु मंतेना ने सोमवार को बताया कि तीन भागों में बन रही फिल्म ‘रामायण’ का सह-निर्देशन नितेश तिवारी और रवि उदयवार करने वाले हैं। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ‘दंगल’ से चर्चित हुए नितेश और ‘मॉम’ के निर्देशक उदयवार ने इस श्रृंखला के लिये हाथ मिलाया है।

ये फिल्में हिंदी, तमिल और तेलुगू में बनेंगी और इसे थ्री डी में फिल्माया जायेगा। मंतेना के अलावा अल्लू अरविंद और नमित मल्होत्रा भी इस फिल्म के निर्माण से जुड़े हैं। फिल्म का अनुमानित बजट 500 करोड़ रुपये है। तिवारी ने एक बयान में कहा, ‘‘मधु और रवि लंबे अर्से से मित्र रहे हैं।

अल्लू सर और नमित बेहतरीन हैं और एक रचनाकार के तौर पर श्रीधर की विश्वसनीयता अद्भुत है। अब हम सबको बस दुनिया को चकित करना है...।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राम और रावण के अलावा हर किरदार चाहे वह सीता, लक्ष्मण या हनुमान हों, सभी में यह बताने को कुछ खास होना चाहिए कि इस कथा को हम तीन श्रृंखला में क्यों ला रहे हैं।’’ उदयवार ने कहा कि वह इस फिल्म के निर्देशन को लेकर आशान्वित हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल