लाइव न्यूज़ :

'Maidaan' First Look : अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म 'मैदान' के दो पोस्टर किए शेयर, फिल्म में निभाएंगे फुटबॉलर का किरदार 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2020 14:18 IST

अजय देवन की  फिल्म 'मैदान' 27 नवंबर 2020 को रिलीज की जाएगी। यब फिल्म फुटबॉल के कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है।

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवन की फिल्म 'मैदान' इसी साल 27 नवंबर 2020 को रिलीज की जाएगी।अजय देवगन फिल्म 'मैदान' के पोस्टर में फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन फिल्म  'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की सफलता के बाद अपनी नई फिल्म 'मैदान' में नजर आएंगे। अजय देगवन ने ट्विटर  पर अपनी इस फिल्म के दो पोस्टर एक साथ जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में अजय देवगन फुटबॉली खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

अजय देवगन ने ट्विटर पर फिल्म 'मैदान' का पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि "बदलाव लाने के लिए एक अकेला ही काफी होता है।" दूसरे पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि "यह कहानी है इंडियन फुटबॉल के गोल्डन फेज की और उसके सबसे बड़े और सक्सेसफुल कोच की।"

अजय देवगन फिल्म 'मैदान' के पोस्टर में फॉर्मल लुक में दिख रहे हैं। इस पोस्टर में उनके हाथ में छाता और बैग है। साथ ही वह फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में अजय देवगन को देखकर लग रहा है कि वह ऑफिस जा रहे हैं और रास्ते में फुटबॉल देखा तो उसे किक करने में खुद को नहीं रोक पाए और खेलने लगे। 

जबकि दूसरे  पोस्‍टर में वह बड़े ही सीरियस अंदाज में दिख रहे हैं और दूसरी ओर देख रहे हैं। ठीक उनके नीचे फुटबॉल टीम दिखाई दे रही हैं और एक व्यक्ति उन प्लेयर्स को निर्देश करते हुए नजर आ रहा है। हालांकि दोनों ही पोस्‍टर्स में उनका लुक काफी शानदार नजर आ रहा है।

अजय देवन की  फिल्म 'मैदान' 27 नवंबर 2020 को रिलीज की जाएगी। यब फिल्म फुटबॉल के कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। फिल्म का निर्देशन अमित रविंद्र शर्मा कर रहे हैं। जबकि बोनी कपूर का प्रोड्यूस कर रहे हैं। जी स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अजय देवन के साथ प्रियामणि, गजराव राव और बोमन ईरानी नजर आएंगे। इस फिल्म अजय पहली बार किसी प्लेयर की भूमिका में नजर आएंगे। अब देखना है तानाजी के बाद अजय देवगन की मैदान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल करती है।आपको बता दें कि 10 जनवरी 2020 को रिलीज हुईअजय देवगन की फिल्म  'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18 दिन में 230 करोड़ रुपए की कमाई की।

टॅग्स :मैदान मूवीबोमन ईरानीअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?