लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर संग आलिया भट्ट की शादी पर बोले महेश भट्ट, दोनों प्यार में हैं और...

By अमित कुमार | Updated: February 19, 2020 15:48 IST

महेश भट्ट ने रणबीर और आलिया की लव अफेयर की खबरों को सही बताया है। उन्होंने कहा कि आगे क्या करना है यह फैसला उनका होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों ही कलाकार इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में बिजी हैं। रणबीर कपूर के साथ रोमांस की खबरों पर आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट का बयान सामने आया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पिछले दिनों रणबीर कपूर संग अपनी शादी की खबरों को गलत करार दिया था। आलिया ने कहा था कि वह और रणबीर सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। लेकिन अब इस मामले पर आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट का बयान सामने आया है। महेश भट्ट ने रणबीर और आलिया की लव अफेयर की खबरों को सही बताया है। उन्होंने कहा कि आगे क्या करना है यह फैसला उनका होगा। 

एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा, 'वो दोनों प्यार में हैं। रणबीर कपूर मुझे पसंद हैं। वह शानदार शख्स हैं। उन्हें अब अपने रिश्ते के लिए क्या करना चाहिए, यह उन पर निर्भर करता है। रणबीर और आलिया जो भी फैसला लेंगे हम उनके साथ रहेंगे।' महेश भट्ट जहां आलिया और रणबीर की शादी को लेकर उत्सुक हैं तो वहीं बेटी इन खबरों को बेबुनियाद बता रही हैं। 

चैनल जूम से बात करते हुए आलिया ने कहा, ' आजकल कौन सी अफवाह चल रही है, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इतना पता है कि हर तीन हफ्ते में मेरी शादी की कोई नई तारीख या अफवाह सामने आ जाती है। ऐसी खबरों से मेरा मनोरंजन ही होता है।'

दोनों ही कलाकार इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में बिजी हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि इस फिल्म के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं, लेकिन आलिया ने ऐसी किसी भी खबर से साफ इनकार कर दिया है। आलिया भट्ट बॉलीवुड की कुछ उन टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम समय में पॉपुलैरिटी गेन कर ली है।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिपमहेश भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल