लाइव न्यूज़ :

महेश भट्ट ने बयां किया अपने जीवन का कड़वा सच, कहा- 'मैं एक मुस्लिम मां की नाजायज औलाद हूं'

By विवेक कुमार | Updated: July 30, 2018 16:08 IST

जब महेश भट्ट कॉलेज में पढ़ते थे तब उनका अफेयर लोरिएन ब्राइट से हुआ। ब्राइट का नाम बाद में किरन भट्ट हो गया। किरन दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां हैं।

Open in App

मुंबई, 30 जुलाई: बॉलीवुड में कई सफल फ़िल्में दे चुके डायरेक्टर महेश भट्ट एक बार फिर अपने बयान के कारण चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में महेश भट्ट ने अपने इंटरव्यू अपनी निजी बातों का खुलासा किया है। महेश से पूछा गया कि आप कैसे पिता हैं जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता मैं कैसा पिता हूं। मैंने अपने पिता को नहीं देखा इस लिए इस बात का अनुभव नहीं है कि पिता का क्या रोल होता है। मैं एक मुस्लिम मां की नाजायज औलाद हूं। जिन्होंने मुझे अकेले पाला। उनका नाम शिरिन मोहम्मद अली है।’ 

जब उनसे पूछा गया कि आपको महेश नाम किसने दिया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने अपनी मां से पूछा था कि मेरे नाम का क्या मतलब होता है तो उन्होंने कहा वो पिता से पूछकर बताएंगी क्योंकि उन्होंने ने ही ये नाम रखा था। महेश मतलब होता है- महा-ईश । देवों के देव। लेकिन बचपन में मुझ भगवान पसंद नहीं थे। ‘मुझे नहीं अच्छा लगा क्योंकि उन्होंने अपने ही बेटे का सिर काट दिया। इससे अच्छा होता कि मेरा नाम गणेश होता। जैसे गणेश के पिता उसके लिए अंजान थे वैसे ही मेरे पिता भी मेरे लिए अंजान थे ।’ 

महेश भट्ट ने अपनी फिल्म ‘अर्थ’ से लेकर ‘जख्म’ तक में अपनी पर्सनल लाइफ को दिखाने की कोशिश की है।महेश भट्ट कहते हैं,  मैंने अपनी आत्मकथा में भी बताया है, ‘मेरे पिता नानाभाई भट्ट, मेरे लिए होकर भी नहीं थे। बस उनका सरनेम ‘भट्ट’ मुझे जरूर मिला। जिसकी वजह से मैं आज महेश भट्ट बन पाया ।’ 

महेश से उनके बेटे के साथ रिश्ते को लेकर भी सवाल किया गया। तब उन्होंने कहा, ‘राहुल 3 साल का था जब मैं घर छोड़कर चला गया था । उसे इस बात का एहसास था कि मैं किसी और औरत के लिए घर छोड़कर जा रहा हूं। मैं इसे नकारूंगा नहीं । हम बाप-बेटे के रिश्ते खराब थे लेकिन कभी खत्म नहीं हुए।’

बता दें कि जब महेश भट्ट कॉलेज में पढ़ते थे तब उनका अफेयर लोरिएन ब्राइट से हुआ। ब्राइट का नाम बाद में किरन भट्ट हो गया। किरन दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां हैं, लेकिन जब महेश भट्ट की जिन्दगी में परवीन बॉबी आई तो उनकी पहली शादी में दरार आ गई और जब प‍रवीन बॉबी से उनके संबंध बिगड़े, तब उनकी सोनी राजदान आईं। महेश और सोनी राजदान के दो बच्चे हैं  शाहीन भटृ और आलिया भट्ट।

टॅग्स :महेश भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Poori Kahani: हिरण्या-अर्हान की जोड़ी और डेब्यू डायरेक्टर सुहृता दास के साथ ‘तू मेरी पूरी कहानी’, महेश भट्ट का नया दांव

भोजपुरीसपना चौधरी की बायोग्राफी पर विनय भारद्वाज संग महेश भट्ट कर रहे काम, टीजर हुआ आउट

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर शौरी का आरोप- पूजा भट्ट के भाई ने की मारपीट, महेश भट्ट ने रची झूठी कहानियां

बॉलीवुड चुस्की1920: Horrors Of The Heart Movie Review: पिता के नक्शे कदम पर कृष्णा भट्ट, अविका ने डराया सबको, जानें क्या है कहानी

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट के बेबी शॉवर में शामिल हुई कपूर और भट्ट फैमिली, गोद भराई में रणबीर ने आलिया को किया kiss, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?