लाइव न्यूज़ :

शादी का अगला नंबर आलिया-रणबीर का, महेश भट्ट बोले- प्यार करते हैं अब रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोचें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 12, 2018 05:45 IST

Open in App

बॉलीवुड सितारे एक के बाद एक शादी के बंधन में बंध रहे हैं. हाल ही में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ शादी की और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ. अब अगला नंबर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का हो सकता है. आलिया के पिता महेश भट्ट ने इस रिश्ते को अपनी तरफ से कबूल कर लिया है.

उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और अब इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला कर सकते हैं. एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा, ''वे दोनों (रणबीर-आलिया) एक दूसरे से प्यार करते हैं. इसको समझने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए. मुझे रणबीर कपूर पसंद हैं. वह बहुत अच्छे इंसान हैं. अब उन्हें इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें सोचने और नतीजा निकालने की जरूरत है.''

महेश भट्ट ने यह भी कहा कि दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते हैं या और किसी तरह से शादी करना चाहते हैं, इस बारे में वह नहीं बता सकते. यह सब इसी बात पर निर्भर करता है कि उनका रिलेशन आगे कैसा चलता है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं.

इस फिल्म की शूटिंग से पहले ही दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी और फिर खबरों का सिलसिला यूं चल पड़ा कि बात शादी तक पहुंच गई. रणबीर और आलिया को कई मौकों पर साथ में स्पॉट भी किया गया. आलिया को रणबीर की फैमिली भी काफी पसंद करती है.

ऋषि कपूर पिछले कुछ महीनों से इलाज के लिए न्यूयॉर्क में हैं, जहां आलिया को भी रणबीर के साथ स्पॉट किया गया था. दोनों हाथों में हाथ डाले शॉपिंग करते नजर आए थे. उम्मीद यह भी है कि आलिया क्रिसमस के मौके पर एक बार फिर न्यूयॉर्क जाएंगी और रणबीर के पैरेंट्स के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगी.

टॅग्स :महेश भट्टआलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Poori Kahani: हिरण्या-अर्हान की जोड़ी और डेब्यू डायरेक्टर सुहृता दास के साथ ‘तू मेरी पूरी कहानी’, महेश भट्ट का नया दांव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया