लाइव न्यूज़ :

माधुरी दीक्षित ने मां के लिए लिखा इमोशनल नोट, कहा- आज सुबह उठी तो आई का कमरा खाली पाया, ये सपना लगता है

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 13, 2023 17:39 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने सोमवार को अपनी दिवंगत मां स्नेहलता दीक्षित को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे 'जीवन को जैसा है वैसे स्वीकारने और उसका जश्न मनाने' की शिक्षा दी।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस ने एक बयान साझा कर बताया कि स्नेहलता दीक्षित का रविवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।माधुरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ वाली एक पुरानी तस्वीर साझा की और कहा कि वह उन्हें बीते पलों के जरिए याद रखेंगी।स्नेहलता दीक्षित का अंतिम संस्कार यहां वर्ली के वैकुंठ धाम में किया गया।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने सोमवार को अपनी दिवंगत मां स्नेहलता दीक्षित को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे 'जीवन को जैसा है वैसे स्वीकारने और उसका जश्न मनाने' की शिक्षा दी। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने एक बयान साझा कर बताया कि स्नेहलता दीक्षित का रविवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। माधुरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ वाली एक पुरानी तस्वीर साझा की और कहा कि वह उन्हें बीते पलों के जरिए याद रखेंगी।

उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आज सुबह उठी तो आई (मां) का कमरा खाली पाया। यह सपना लगता है। उन्होंने हमें जीवन को गले लगाना और उसका जश्न मनाना सिखाया। उन्होंने कई लोगों को बहुत कुछ दिया। हम उन्हें बहुत याद करेंगे लेकिन वह हमारी यादों में जिंदा रहेंगी।" स्नेहलता दीक्षित का अंतिम संस्कार यहां वर्ली के वैकुंठ धाम में किया गया।

माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने ने मीडिया को जारी बयान में स्नेहलता दीक्षित के निधन की खबर साझा की थी। बयान में कहा गया था, "हमारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच शांति से चली गईं।" माधुरी अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी दो बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई है। उनके पिता शंकर दीक्षित का 2013 में 91 साल की उम्र में निधन हो गया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :माधुरी दीक्षितबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?