लाइव न्यूज़ :

प्रसून जोशी के बाद बॉलीवुड का ये दिग्गज डायरेक्टर संभाल सकता है सेंसर बोर्ड चीफ की गद्दी!सोशल मीडिया पर खबरें तेज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 21, 2020 14:26 IST

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के मुखिया की कुर्सी अब फिल्ममेकर मधुर भंडारकर को दी जा सकती है। मधुर भंडारकर को राजनैतिक विचारधारा के तौर पर बीजेपी के नजदीक भी माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे सेंसर बोर्ड अक्सर अपने फैसलों के कारण विवादों में रहता है2017 में गीतकार प्रसून जोशी को सेंसर बोर्ड का चीफ बनाया गया है

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सेंसर बोर्ड) की कमान इन दिनों प्रसून जोशी के हाथों में है। सेंसर बोर्ड अक्सर अपने फैसलों के कारण विवादों में रहता है। सोशल मीडिया पर सेंसर बोर्ड की चर्चा तब सबसे ज्यादा हुई थी जब पहलाज निहलानी को इसका चीफ बनाया गया था। 

इसके बाद 2017 में गीतकार प्रसून जोशी को सेंसर बोर्ड का चीफ बनाया गया है। हालांकि कई बार उनकी भी सोशल मीडिया पर आलोचना हुई थी लेकिन कुछ मिलाकर उनका समय शांत ही बीता है। अब उनकी जगह सेंसर बोर्ड के नए मुखिया की चर्चा चल रही है।

अब इन दिनों खबरें जोरों पर हैं कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के मुखिया की कुर्सी अब फिल्ममेकर मधुर भंडारकर को दी जा सकती है। मधुर भंडारकर को राजनैतिक विचारधारा के तौर पर बीजेपी के नजदीक भी माना जाता है।नेशनल अवॉर्ड विजेता मधुर ने एक से एक नायाब फिल्में फैंस के सामने पेश की हैं।

खास बात ये है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के मुखिया के तौर पर प्रसून जोशी का कार्यकाल अगस्त 2020 में ही खत्म हो चुका है। जब तक सरकार नए चीफ की घोषणा नहीं कर देती है तब तक प्रसून ही इस पद पर बने रहेंगे। अभी तक मधुर के चीफ बनने की किसी भी रह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

मधुर भंडारकर एक भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता हैं। वह फिल्म जगत में चांदनी बार, पेज 3, ट्रैफिक सिग्नल और फैशन जैसी सरीखी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।  

उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में सफलता 2001 में फिल्म चांदनी बार से मिली। उन्हें इस फिल्म के लिए प्रथम राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उसके बाद पेज 3 और ट्रैफिक सिग्नल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया।

टॅग्स :प्रसून जोशीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल