लाइव न्यूज़ :

Ludo Trailer: इस 'लूडो' को देखेंगे तो कहेंगे जिंदगी में हैं कई झोल, देखे बड़े स्टार्स से सजा ट्रेलर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 19, 2020 15:19 IST

फिल्‍म 'लूडो' (Ludo Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्‍म में राजकुमार राव (Rajkummar Rao), अभिषेक बच्‍चन (Abhishek Bachchan), आदित्‍य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor), जैसे कई स‍ितारे हैं ज‍िनकी अलग-अलग कहान‍ियां एक-दूसरे से टकराने वाली हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग बासु (Anurag Basu) की आने वाली फिल्‍म 'लूडो' (Ludo Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया हैफिल्‍म में 4 अलग-अलग कहानियां चल रही हैं

अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख स्टारर निर्देशक अनुराग बसु की मचअवेटेड फिल्म लूडो का ट्रेलर आज रिलीज हुआ है। इस फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में कई सितारे दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देंगे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

ये फिल्म की रिलीज डेट 12 नवबंर है।ये फिल्म मल्टीस्टारर है और जिंदगी के उतार-चढ़ावों की कहानी बताती है। इस फिल्म का ट्रेलर बेहद मजेदार और दिलचस्प लग रहा है। फिल्‍म में 4 अलग-अलग कहानियां चल रही हैं

ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक लड़की की किडैनपिंग हो गई है। यह किडनैपर अभिषेक बच्चन है। इतना भी साफ हो रहा है कि यह उसकी पहली किडनैपिंग है। वहीं, राजकुमार राव जो कि एक वेटर के रोल में हैं,  उन्होंने अपनी पूर्व प्रेमिका के पति को आजाद कराना है। इसके अलावा इन सबके बॉस हैं पंकज त्रिपाठी। ऐसे में सब कुछ सारे किरदार जाने- अजाने में एक ही ओर भाग रहे हैं।

फ़िल्म का ट्रेलर देखकर आपको प्रियदर्शन की किसी कॉमेडी फ़िल्म की झलक मिलेगी। कई किरदार हैं, जो किसी ना किसी तरीके से एक दूसरे से जुड़े हैं। लेकिन कहीं और भगदड़ में फंसे हुए हैं। हालांकि, अंत में सबका गंत्वय निश्चित है।

दिवाली के मौके पर ओटीटी पर बड़ा फ़िल्मी क्लैश देखने को मिलने वाला है। डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर लक्ष्मी बम रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा अमेज़न प्राइम वीडियो पर राजकुमार राव की छंलाग, जिसे हंसल मेहता ने निर्देशित किया है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअभिषेक बच्चनराजकुमार रावपंकज त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल