लाइव न्यूज़ :

'लवयात्री' विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने सलमान खान को दी बड़ी राहत, फिल्म पर लगे सभी केस किए खारिज

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 3, 2019 13:11 IST

फिल्म 'लवयात्री' को शुरुआत में 'लवरात्रि' टाइटल दिया गया था। लेकिन इसके नाम पर काफी विवाद हुआ क्योंकि इसका कनेक्शन नवरात्रि से लगाया जा रहा था। इस वजह से ही फिल्म का नाम बदलना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने ही फिल्म 'लवयात्री' को प्रोड्यूस किया है।फिल्म 'लवयात्री' पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत दर्ज की गई थी।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के खिलाफ फिल्म 'लवयात्री' के संबंध में लगे सभी आपराधिक मामलों को सुप्रीम कोर्ट ने समाप्त कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते पारित एक आदेश में यह फैसला सुनाया था कि फिल्म के संबंध में सलमान खान के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर और आपराधिक शिकायतें खारिज कर दी गई हैं।

आपको बता दें कि सलमान खान ने ही फिल्म 'लवयात्री' को प्रोड्यूस किया है। उनके ऊपर फिल्म 'लवयात्री' की वजह से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत दर्ज की गई थी। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में सलमान खान के खिलाफ याचिका भी दाखिल की गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि सलमान खान के खिलाफ दायर याचिका के आधार पर कोई भी एक्शन नहीं लिया जाएगा। 

फिल्म 'लवयात्री' को शुरुआत में 'लवरात्रि' टाइटल दिया गया था। लेकिन इसके नाम पर काफी विवाद हुआ क्योंकि इसका कनेक्शन नवरात्रि से लगाया जा रहा था। इस वजह से ही फिल्म का नाम बदलना पड़ा।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल सितंबर में सलमान खान को अंतरिम राहत दी थी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया था कि फिल्म से जुड़े किसी भी मामले के संबंध में उनके खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी। 

टॅग्स :सलमान खानलवरात्रिबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल