लाइव न्यूज़ :

विरोध के चलते सलमान खान ने बदला 'लवरात्रि' का नाम, नए नाम को शेयर करते हुए कहा..

By विवेक कुमार | Updated: September 19, 2018 11:13 IST

फिल्म 'लवरात्रि' में सलमान खान का कैमियो रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में अरबाज और सोहेल खान भी हैं जो कि पुलिस ऑफिसर का रोल में दिखेंगे।

Open in App

मुंबई, 19 सितम्बर: आयुष शर्मा की फिल्म 'लवरात्रि' को लेकर हो रहे विरोध के बाद सलमान खान ने फिल्म 'लवरात्रि' का नाम बदलकर इसका नया नाम 'लवयात्री: अ जर्नी ऑफ लव' रख दिया है। फिल्म के नाम को लेकर कई हिन्दू संगठनों ने विरोध जताया था। विरोध कर रहे संगठनों का आरोप था कि इसके नाम से हिन्दुओं की भावनाएं आहत हो रही है।  अभी हाल ही में बिहार के मुज़फ्फरपुर की एक कोर्ट ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में मिली एक शिकायत के बाद सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था।

अब सलमान खान ने फिल्म के नए पोस्टर को रिलीज करते हुए कहा- ये कोई स्पेलिंग मिस्टेक नहीं है..लवयात्री..फिल्म के इस पोस्टर पर इसका नया नाम लिखा हुआ है। जिसमे वरीना हुसैन और आयुष शर्मा एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि फिल्म के नाम को लेकर हो रहे विरोध के बाद सलमान ने हाल ही में कहा था लवरात्रि बेहद खूबसूरत नाम है प्रेम से सुंदर कुछ भी नहीं हो सकता है। इसलिए इसे लवरात्रि कहा गया है। फिल्म का उद्देश्य किसी भी संस्कृति को नीचे दिखाना नहीं है। हम यह फिल्म नवरात्रि की पृष्ठभूमि पर बना रहे हैं। 

बता दें कि फिल्म 'लवरात्रि' में सलमान खान का कैमियो रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में अरबाज और सोहेल खान भी हैं जो कि पुलिस ऑफिसर का रोल में दिखेंगे। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। वहीं इसे डायरेक्ट अभिराज मीनावाला ने किया है। फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।

टॅग्स :लवरात्रिवरीना हुसैनसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया