लाइव न्यूज़ :

Love Aaj Kal की आलोचनाओं के बीच सारा अली खान का डांस वीडियो वायरल, मस्ती में झूमा हर फैन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2020 19:24 IST

फिल्म रिलीज से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी इस फिल्म के जरिए दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेगी। लेकिन अब तक ऐसा होता दिख नहीं रहा।

Open in App
ठळक मुद्देकोरियोग्राफर के साथ सारा अली खान पूरी मेहनत के साथ डांस कर रही हैं।क्रिटिक्स की ओर से फिल्म को खराब रिव्यू मिला और फिल्म लगातार कमाई के मामले में पिछड़ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म 'लव आज कल' उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म रिलीज से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी इस फिल्म के जरिए दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेगी। लेकिन अब तक ऐसा होता दिख नहीं रहा। क्रिटिक्स की ओर से फिल्म को खराब रिव्यू मिला और फिल्म लगातार कमाई के मामले में पिछड़ रही है। 

इस बीच सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह 'लव आज कल' के सॉन्ग 'हां मैं गलत' पर डांस का रिहर्सल करती दिखाई पड़ रही है। कोरियोग्राफर के साथ सारा अली खान पूरी मेहनत के साथ डांस कर रही हैं। सारा अली खान के डांस स्टेप्स को लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही वह सफेद रंग की क्रॉप टॉप और काले रंग की जॉगर में काफी अच्छी लग रही है। सारा के डांस को देखकर फैंस भी मस्ती में झूम रहे हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

'लव आज कल' की एक्ट्रेस के इस प्रैक्टिस वीडियो को एक फैन ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जिसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं। बात अगर फिल्म की करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 12.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

इसके बाद शनिवार और रविवार वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन बुरी तरह से नीचे गिरा। शनिवार को 8.01 करोड़ तो वहीं रविवार को 8.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई। रिलीज के बाद 'लव आज कल' के डायरेक्टर इम्तियाज अली की भी कड़ी आलोचना की जा रही है। वहीं सारा अली खान की एक्टिंग भी लोगों को रास नहीं आ रही।

टॅग्स :लव आज कलसारा अली खानकार्तिक आर्यनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल