लाइव न्यूज़ :

आज दूसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की लेंगे शपथ, शाहरुख-सलमान से लेकर अक्षय कंगना तक ये सितारे हो सकते हैं शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 30, 2019 09:14 IST

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में खेल, मनोरंजन और बिजनेस हर एक क्षेत्र के बड़े चेहरों को न्योता भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार बॉलीवुड के वह कौन से सितारे हैं जो इस बार पीएम मोदी के शपथ सामारोह में शामिल हो सकते हैंसाल 2014 में पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में देश विदेश की कई चर्चित हस्तियां मौजूद थीं।

आज पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में खेल, मनोरंजन और बिजनेस हर एक क्षेत्र के बड़े चेहरों को न्योता भेजा गया है। यहीं कारण है कि इस समारोह में कई बड़े चेहरे शामिल होने वाले हैं। हालांकि अभी किसी के नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है लेकिन कयासों का दौर जारी है कि इस इतिहास के पलों में कौन कौन शामिल होगा।साल 2014 में पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में देश विदेश की कई चर्चित हस्तियां मौजूद थीं। ऐसे में जानते हैं इस बार बॉलीवुड के वह कौन से सितारे हैं जो इस बार पीएम मोदी के शपथ सामारोह में शामिल हो सकते हैं-

अनुपम खेर

अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर चंड़ीगढ़ चुनाव जीती हैं। अनुपन सोशल मीडिया पर भी मोदी सरकार की तारीफ करते नजर आते हैं। ऐसे में पत्नी के साथ वह इस सामारोह में शामिल हो ही सकते हैं।अनुपम खेर इस समारोह में शामिल हों तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। 

विवेक ओबरॉय 

विवेक ओबरॉय पीएम मोदी की बायोपिक में नज़र आए हैं। पिता सुरेश ओबेरॉय पुराने बीजेपी समर्थक रहे हैं। साल 2014 में विवेक ने पीएम मोदी के लिए कैंपेन भी किया। पीएम मोदी की बायोपिक करने के बाद अगर आज विवेक का जाना तय माना जा रहा है।

करण जौहर

बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी इस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचने वाले हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में करण जौहर ने पीएम मोदी के सामने सिनेमा जगत से जुड़े कई मसलों को उठाया था और उनसे मुलाकात भी की थी। कहा जा रहा है कि करण को आज के लिए आमंत्रित किया गया है।

सलमान खान

खास बात है कि साल 2014 में सलमान खान नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। ऐसे में सलमान खान का आज भी जाना लगभग तय माना जा रहा है। साथ ही  तीनों सुपरस्टार खान में सलमान खान को तुलनात्मक रुप से पीएम का करीबी कहा जा सकता है।

शाहरुख खान

इस बार शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी शिरकत करने वाले हैं।  हाल ही में शाहरुख ने पीएम मोदी के लिए एक खास वीडियो भी बनाया था जिसके बाद से लग रहा है कि आज वह खास मौके पर जा सकते हैं।

कंगना रनौत

कंगना रनौत पिछले दो-तीन सालों में राष्ट्रवाद और अपने बेबाक पॉलिटिकल बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं।कंगना बहुच बार पीएम की तारीफ कर चुकी हैं।पीएम की जीत पर पकौड़े बनाकर सेलिब्रेट किया था। आज कंगना का जाना भी तय माना जा रहा है।

अक्षय कुमार

 पीएम मोदी के नॉन पॉलिटिकल इंटरव्यू को लेने वाले अक्षय कुमार का नाम आज के  शपथ ग्रहण समारोह की लिस्ट में शामिल है।लेकिन अक्की इन दिनों देश से बाहर हैं तो शायद ही वह शामिल हों।

संजय लीला भंसाली

फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली भी इस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे वाले हैं। संजय को भी पीएमओ से निमंत्रण भेजा गया है।

रजनीकांत

इस शपथ ग्रहण समारोह में रजनीकांत भी शिरकत करते दिखेंगे। पीएम मोदी को जीत की शुभकामनाएं देते हुए खुद रजनीकांत ने ही इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था कि वो शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।

टॅग्स :अनुपम खेरसलमान खानशाहरुख़ खानकंगना रनौतअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार