लाइव न्यूज़ :

Lokmat Most Stylish Award 2023: सई मांजरेकर ने जीता 'मोस्ट इस्टाइलिश इमरजिंग GenZ परफॉर्मर ऑफ द ईयर अवॉर्ड'

By रुस्तम राणा | Updated: September 13, 2023 01:21 IST

सई मांजरेकर ने सलमान खान की 'दबंग 3' अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वह म्यूजिक वीडियो 'मांझा' में आयुष शर्मा के साथ भी स्क्रीन शेयर कर युवाओं के दिल में अपनी जगह बना चुकी हैं।

Open in App

Lokmat Most Stylish Award 2023: मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स में उभरती हुई फिल्म अभिनेत्री सई मांजरेकर को 'मोस्ट इस्टाइलिश इमरजिंग GenZ परफॉर्मर ऑफ द ईयर अवॉर्ड' से नवाजा गया। अभिनेत्री ने सलमान खान की 'दबंग 3' अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वह म्यूजिक वीडियो 'मांझा' में आयुष शर्मा के साथ भी स्क्रीन शेयर कर युवाओं के दिल में अपनी जगह बना चुकी हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 

साल 2022 आई फिल्म 'मेजर' में उन्होंने अपने अभिनय से तारीफें बटोरी हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेत्री 'औरों में कहां दम था' में दिखाई देंगी। औरों में कहाँ दम था एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन नीरज पाण्डेय कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। सई मांजरेकर बॉलीवुड और मराठी फिल्म से ताल्लुक रखने वाले जानेमाने कलाकार अभिनेता संजय मारेकर की बेटी हैं। 

लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड एक प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह है। इस अवॉर्ड के जरिए फिल्म, उद्योग और राजनीति से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले शख्स को सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार समारोह उत्कृष्टता का जश्न मनाने के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा मंच है जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करता है। शीर्ष ब्रांडों का पर्याय बन चुके वैश्विक पावर हाउस अमेजन के साथ इस साल के संस्करण हेतु साझेदारी की गयी है। कई वर्षों से लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड एक प्रतिष्ठित मंच बन चुका है और इस साल का संस्करण सभी के लिए अविस्मरणीय साबित हुआ।  

टॅग्स :लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्ससई मांजरेकरबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?