लाइव न्यूज़ :

Lokmat Most Stylish Award 2023: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को मिला 'मोस्ट पावरफुल आइकन' पुरस्कार

By रुस्तम राणा | Updated: September 13, 2023 01:21 IST

शिल्पा शेट्टी अपने स्लिम फिगर और फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। बॉलीवुड उद्योग जगत में उन्होंने अपने अभिनय से एक खास मुकाम बनाया है। 48 वर्षीय अभिनेत्री आज भी अपनी एक्टिंग, डांसिंग और खूबसूरती के कारण युवाओं के दिलों में बसती हैं। 

Open in App

Lokmat Most Stylish Award 2023: मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को 'मोस्ट पावरफुल आइकन' पुस्कार से नवाजा गया है। अभिनेत्री अपने स्लिम फिगर और फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। बॉलीवुड उद्योग जगत में उन्होंने अपने अभिनय से एक खास मुकाम बनाया है। 48 वर्षीय अभिनेत्री आज भी अपनी एक्टिंग, डांसिंग और खूबसूरती के कारण युवाओं के दिलों में बसती हैं। 

भले ही वह फिल्मों से दूर हो गईं हों लेकिन रिलिएटी शो में उनकी उपस्थिति नजर आती रहती है। उनका फैशन सेंस कमाल का है। अपने सुपर हिट फिल्मों और गानों के दम पर आज भी वह इंडस्ट्री में अपना नाम बनाए हुए हैं। वर्कफ्रंट की बात करों तो, शिल्पा शेट्टी अगली बार फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'सुखी' में दिखाई देंगी, जो इस महीने के अंत में रिलीज होने वाली है।

लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड एक प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह है। इस अवॉर्ड के जरिए फिल्म, उद्योग और राजनीति से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले शख्स को सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार समारोह उत्कृष्टता का जश्न मनाने के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा मंच है जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करता है। शीर्ष ब्रांडों का पर्याय बन चुके वैश्विक पावर हाउस अमेजन के साथ इस साल के संस्करण हेतु साझेदारी की गयी है। कई वर्षों से लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड एक प्रतिष्ठित मंच बन चुका है और इस साल का संस्करण सभी के लिए अविस्मरणीय साबित हुआ।  

टॅग्स :लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्सशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?