लाइव न्यूज़ :

Lokmat Exclusive: जिस पर बन रही फिल्म उसे ही पता नहीं, शूटिंग को पहुंच गए अमिताभ बच्चन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 4, 2018 16:44 IST

पूर्व पार्षद और हिस्लाप कॉलेज में शारीरिक शिक्षक रहे विजय बारसे ने शहर के गरीब और होनहार बच्चों को प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में तैयार किया है.

Open in App

फिल्म 'झुंड' की शूटिंग के लिए फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन सोमवार को नागपुर पहुंचे. उनके पहुंचने की खबर हवा की रफ्तार से शहर भर में फैल गई. मीडिया में भी उन्हें कवर करने को लेकर गतिविधियां तेज हो गईं. जिस स्कूल में शूटिंग हो रही थी उसके आसपास भी अमिताभ बच्चन के आने को लेकर लोग बेहद उत्साहित थे.

लेकिन जब 'लोकमत समाचार' ने ये फिल्म शहर के जिस फुटबॉल कोच विजय बारसे पर बन रही है, उन्हें फोन लगाया तो उन्होंने बताया कि उन्हें ये बात पता ही नहीं कि अमिताभ बच्चन शहर में आए हैं. उल्लेखनीय है कि उनका यह भी कहना था कि 'लोस' से ही उन्हें पहला फोन आया है जिससे पता चला कि अमिताभ आज शहर में पहुंच चुके हैं.

बता दें कि नागराज मंजुले निर्देशित 'झुंड' की शूटिंग शनिवार से ही आरंभ हुई है. धोबी नगर, मोमिनपुरा और मेकोसाबाग परिसर में पहले और दूसरे दिन की शूटिंग हो चुकी है. बता दें कि फिल्म की कहानी नागपुर के फुटबाल कोच विजय बारसे पर आधारित है.

पूर्व पार्षद और हिस्लाप कॉलेज में शारीरिक शिक्षक रहे विजय बारसे ने शहर के गरीब और होनहार बच्चों को प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में तैयार किया है. झोपड़पट्टी इलाकों में छिपे हुनर को बाहर लाने के लिए वे कई प्रतियोगिता भी आयोजित करते रहे हैं.

फिल्म की कहानी भी इसी पर आधारित है. लेकिन दो दिनों से शहर में अलग-अलग लोकेशन्स पर जारी फिल्म की शूटिंग और सोमवार को उन्हीं के किरदार को निभाने नागपुर पहुंचे फिल्मस्टार अमिताभ बच्चन की जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी.

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?