लाइव न्यूज़ :

'मैंने प्यार किया' फेम दिग्गज संगीतकार रामलक्ष्मण का 78 साल की उम्र में निधन, लता मंगेशकर ने दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: May 22, 2021 14:18 IST

रामलक्ष्मण ने हाल में कोविड टीके की दूसरी डोज ली थी। उनके बेटे अमर के अनुसार नागपुर में शनिवार तड़के उनका निधन हो गया। उन्होंने कई फिल्मों के लिए संगीत निर्देशन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, और 'हम साथ साथ हैं', जैसी फिल्मों के रहे संगीत निर्देशकनागपुर में शनिवार तड़के हुआ रामलक्ष्मण का निधन, इनका असली नाम विजय पाटिल थाफिल्मों में अपने सहयोगी सुरेंद्र के साथ राम-लक्ष्मण नाम से संगीत देने की शुरुआत की थी

मुंबई: राजश्री प्रोडक्शंस की ब्लॉकबस्टर फिल्मों- "मैंने प्यार किया", "हम आपके हैं कौन", और "हम साथ साथ हैं" में अपने काम के लिए जाने जाने वाले दिग्ग्ज संगीत निर्देशक रामलक्ष्मण का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

संगीतकार, जिनका असली नाम विजय पाटिल था, का शनिवार तड़के नागपुर में उनके आवास पर निधन हो गया। उनके बेटे अमर ने यह जानकारी दी।

अमर ने बताया, "उन्होंने छह दिन पहले कोविशील्ड की दूसरी खुराक ली थी। उस समय कोई समस्या नहीं थी... लेकिन जब वह घर आए तो उन्हें कमजोरी हो गई। उनकी सेहत खराब होने लगी। डॉक्टर उनका घर पर उपचार कर रहे थे। शनिवार तड़के दो बजे के करीब उनका निधन हो गया। उनका हृदय गति रुक गया।"

पाटिल, जिन्हें सिनेमा प्रेमी संगीतकार जोड़ी "राम-लक्ष्मण" के 'लक्ष्मण' के रूप में जानते हैं, ने मराठी अभिनेता-हास्य अभिनेता दादा कोंडके की 1975 की फिल्म "पांडु हवलदार" के साथ फिल्मों में अपनी यात्रा शुरू की।

उन्होंने फिल्म के लिए अपने सहयोगी सुरेंद्र के साथ राम-लक्ष्मण नाम से संगीत दिया। 1976 में सुरेंद्र का निधन हो गया, लेकिन पाटिल ने उसी नाम से संगीत रचना करना जारी रखा, इसे थोड़ा बदलकर रामलक्ष्मण कर दिया।

रामलक्ष्मण: हिंदी, मराठी और भोजपुरी में 150 से अधिक फिल्मों के लिए दिया संगीत

पाटिल ने संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने पिता और चाचा से ली। बाद में उन्होंने भातखंडे शिक्षण संस्थान में संगीत का अध्ययन किया।

अपने चार दशक से अधिक लंबे करियर में, उन्होंने हिंदी, मराठी और भोजपुरी में 150 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया और मनमोहन देसाई, महेश भट्ट, जीपी सिप्पी, अनिल गांगुली और सूरज बड़जात्या जैसे प्रसिद्ध फिल्म निर्देशकों के साथ काम किया।

उनकी कुछ अन्य यादगार फिल्में "एजेंट विनोद", "100 डेज", "अनमोल", "तराना", "पत्थर के फूल" और "हम से बढ़कर कौन" हैं।

पार्श्व गायिका लता मंगेशकर ने पाटिल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मुझे अभी बहुत ही प्रतिभाशाली रामलक्ष्मण जी (विजय पाटिल) के निधन के बारे में पता चला। मुझे गहरा दुख हुआ है। वह बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके द्वारा संगीतबद्ध किए गए कई गाने गाए हैं जो काफी लोकप्रिय हुए। मेरी हार्दिक संवेदना।"

प्रोडक्शन बैनर राजश्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी रामलक्ष्मण के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उस पर की गई पोस्ट में लिखा है, "संगीतकार विजय पाटिल उर्फ प्रतिष्ठित रामलक्ष्मण जोड़ी के ​​​​लक्ष्मण का निधन हो गया। इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। संगीत उद्योग में उनके अपार योगदान के लिए राजश्री उन्हें हमेशा याद रखेगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।

टॅग्स :लता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNational Lata Mangeshkar Award: सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित

भारतMaharashtra: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पुणे अस्पताल विवाद पर लता मंगेशकर के परिवार को 'लुटेरों का गिरोह' कहा

भारतब्लॉग: सुरीला बंधन : नरेंद्र मोदी और लता मंगेशकर

भारतBharat Ratna Award Winners List: अब तक 50 को मिला भारत रत्न, यहां देखें 1954 से 2024 तक की पूरी लिस्ट

कारोबारRepublic Day 2024: आनंद महिंद्रा ने गणतंत्र दिवस पर लता मंगेशकर के आइकॉनिक सॉन्ग के साथ सैनिक को दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया