लाइव न्यूज़ :

मशहूर बंगाली गायिका संध्या मुखर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पद्मश्री पुरस्कार लेने से किया था इनकार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 15, 2022 20:58 IST

गायिका संध्या मुखर्जी, जिन्हें संध्या मुखोपाध्याय के नाम से भी जाना जाता है। निधन की जानकारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता शांतनु सेन ने ट्विटर पर साझा की।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल में भर्ती होने के बाद संध्या मुखर्जी चर्चा में थीं।शुरुआत में पद्मश्री पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया था।

कोलकाताः मशहूर बंगाली गायिका संध्या मुखर्जी (90) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह जानकारी अस्पताल ने दी है। कोविड-19 से पीड़ित थीं। मुखोपाध्याय ऑक्सीजन सपोर्ट पर थीं। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार शाम को कोरोना वायरस ​​​से संक्रमित पाये जाने के बाद सरकारी एसएसकेएम अस्पताल से निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। संध्या मुखर्जी ने एस डी बर्मन, नौशाद और सलिल चौधरी जैसे दिग्गज संगीत निर्देशकों के साथ काम किया था। खराब स्वास्थ्य के कारण वह जनवरी के आखिरी सप्ताह से ही अस्पताल में भर्ती थीं।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे दिल का दौरा पड़ने से मुखर्जी का निधन हो गया। मुखर्जी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं और वह हृदय संबंधी बीमारियों से भी ग्रस्त थीं। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। मुखोपाध्याय ने इस सप्ताह की शुरुआत में पद्मश्री पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया था।

शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय गायिका, मुखोपाध्याय ने कई बंगाली और हिंदी फिल्मों के लिए गाने गाये हैं। उन्होंने एस डी बर्मन, मदन मोहन, नौशाद, अनिल विश्वास और सलिल चौधरी जैसे संगीत निर्देशकों के साथ काम किया। नागरिक सम्मान से इंकार करने वाली वह पश्चिम बंगाल की दूसरी शख्सियत थीं। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्ध भट्टाचार्य ने मंगलवार को पद्म भूषण को खारिज कर दिया था।

टॅग्स :कोलकातापद्म श्रीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया