लाइव न्यूज़ :

लक्ष्मण उतेकर ने कहा- शाहरूख खान के साथ काम करके शालीनता सीखा है

By भाषा | Updated: February 25, 2019 19:22 IST

लक्ष्मण उतेकर “102 नॉट आउट”, “डियर जिंदगी”, “इंग्लिश विंग्लिश” और “हिंदी मीडियम” जैसी फिल्मों में छायांकन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

Open in App

जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली फिल्म “लुका छिपी” के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर कई बड़ी फिल्मों में निर्देशक छायांकन की भूमिका निभा चुके हैं और मानते हैं कि इस दौरान उन्होंने काफी कुछ सीखा- शाहरूख से शालीनता सीखी तो मेगास्टार अमिताभ बच्चन की परिपक्वता को सराहना सीखा। 

उतेकर “102 नॉट आउट”, “डियर जिंदगी”, “इंग्लिश विंग्लिश” और “हिंदी मीडियम” जैसी फिल्मों में छायांकन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। लक्ष्मण ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘मैंने उन सभी लोगों से सीखा जिनके साथ मैंने काम किया। उनसे सीखने के लिये काफी कुछ है। जब आप शाहरूख खान के साथ काम करते हैं तो आप शालीनता सीखते हैं। वह एक भद्र पुरुष हैं। वह जानते हैं कि लोगों से कैसे बात करनी है, उन्हें कैसे संभालना है।’’ 

उन्होंने कहा, “जब आप बच्चन साहब के साथ काम करते हैं तो उनकी परिपक्वता और अनुभव झलकता है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे ऐसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का मौका मिला।” “लुका छिपी” निर्देशक के तौर पर लक्ष्मण की पहली हिंदी फिल्म है। 

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस