लाइव न्यूज़ :

पर्दे पर छह साल बाद वापसी करने जा रही हैं पद्मिनी कोल्हापुरी, लता मंगेशकर ने ट्वीट करके दी बधाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 11, 2019 10:31 IST

पानीपत फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में पद्मिनी की झलक फैंस को देखने को मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे80 के दशक की फेमस एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी एक बार फिर से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। पद्मिनी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मौसी हैं।

80 के दशक की फेमस एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी एक बार फिर से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। पद्मिनी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मौसी हैं।  एक्ट्रेस पानीपत फिल्म से फैंस से रुबरु होने जा रही हैं। इस फिल्म में वह गोपिका  बाई का रोल निभाती नजर आने वाली हैं।  पानीपत फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में पद्मिनी की झलक फैंस को देखने को मिली थी।

ऐसे में फैंस के लिए एक बार फिर से पद्मिनी को पर्दे पर देखना खुशी की बात है। अब खुद स्वर कोकिला लता मंगेशकर पद्मिमी की एक्टिंग में वापसी पर ट्वीट किया है। ऐसे तो सभी को पता है लता जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह समय समय पर हर एक मुद्दे पर ट्वीट के जरिए अपनी बात रखती रहती हैं।

अब लता ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नमस्कार । मेरी भांजी पद्मिनी कोल्हापुरी एक बहुत अच्छी कलाकार है । अब वो पानीपत फिल्म में गोपिका बाई का किरदार निभा रही हैं । मैं पद्मिनी को आशीर्वाद देती हूं । साथ ही आशुतोष और उनकी टीम को शुभकामनाएं देती हूं ।

लता ने इस ट्वीट के साथ पद्मिनी की एक फोटो भी शेयर की है। ये फोटो पानीपत के लुक की ही है। पद्मिनी पर्दे से छह साल के ब्रेक के बाद एक बार फिर से पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म प्रेम रोग से लेकर वो सात दिन और विधाता तक सभी फिल्मों में पद्मिनी के काम को सराहा गया है।

एक्ट्रेस को छह साल पहले शाहिद कपूर की फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो में देखा गया था। पानीपत फिल्म को आशुतोष गोवरिकर डायरेक्टर कर रहे हैं। इस फिल्म में 1761 में हुई पानीपत की लड़ाई को दिखाया गया है। 

टॅग्स :पानीपतपद्मिनी कोल्हापुरीलता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया