लाइव न्यूज़ :

इस खास मदद के लिए लता मंगेशकर ने विकास खन्ना को कहा 'धन्यवाद', बदले में मिला बेहद शानदार जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 28, 2020 14:52 IST

हाल ही में शेफ विकास खन्ना ने दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल, पुणे को एक हजार पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट) किट उपलब्ध करवाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन के भी खत्म होने के दिन आ रहे हैंकुछ लोग 3 मई के आगे भी इसको बढ़ाने की मांग कर रहे हैं

कोरोना वायरस दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन के भी खत्म होने के दिन आ रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग 3 मई के आगे भी इसको बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि लॉकडाउन का कारण ही कुछ हद तक स्थिति संभली हुई है। कोरोना के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है।  ऐसे में सरकार के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर मदद कर रही है। इसी बीच स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने शेफ विकास खन्ना को धन्यवाद दिया है।

हाल ही में शेफ विकास खन्ना ने दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल, पुणे को एक हजार पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट) किट उपलब्ध करवाई हैं। फिर क्या था इस पर लता मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा, स्टार शेफ विकास खन्ना जी ने हमारे दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल को एक हजार पीपीई किट्स उपलब्ध करवाए हैं। पूरा मंगेशकर परिवार और हमारा दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल का परिवार उनके आभारी हैं। विकास खन्ना ने भी ट्विटर पर जवाब देते हुए लता मंगेशकर को सभी के लिए प्रेरणा बताया। विकास खन्ना ने अपने जवाबी ट्वीट में लिखा, 'प्यारी लता जी, आप हम सबके लिए प्रेरण हैं। दिल, जान, सब आपके लिए है।' इसके साथ ही विकास खन्ना ने दिल के इमोजी भी लता जी के लिए बनाई है।

अब सोशल मीडिया पर लोग लता मंगेशकर और विकास खन्ना के ट्वीट को काफी ज्यादा पसंद कर रहे  और इस प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लता मंगेशकर ट्रस्ट द्वारा दीनदयाल मंगेशकर अस्पताल की स्थापना की गई है।  वहीं इस अस्पताल का नाम लता मंगेशकर के पिता और दिग्गज संगीतकार दीनदयाल मंगेशकर के नाम पर रखा गया है।

टॅग्स :लता मंगेशकरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल