लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू में, घर पर हो रही विशेष पूजा; सेहत को लेकर डॉक्टर ने कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: January 17, 2022 14:38 IST

दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि लताजी की हालत पहले जैसी ही है। उधर, स्वास्थ्य को लेकर दिग्गज गायिका के घर पर विशेष पूजा रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा है कि उनकी हालत पहले जैसीआशा भोसले ने बताया, लता मंगेशकर के घर पर विशेष पूजा रखी गई हैडॉक्टर के मुताबिक, लताजी अभी कुछ दिन और आईसीयू में रहेंगी

मुंबईः दिग्गज गायिका लता मंगेशकर कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद से ही अस्पताल में भर्ती हैं। वह निमोनिया से भी पीड़ित हैं। कोरोना से संक्रमित होने के बाद दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में  8 जनवरी को उन्हें भर्ती कराया गया था। फिलहाल वह आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हालांकि रविवार को खबर आई थी कि 92 वर्षीय गायिका की हालत बिगड़ रही है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने प्रार्थनाएं शुरू कर दीं। 

डॉक्टर ने कहा- उनकी हालत पहले जैसी

इन खबरों के बीच अस्पताल में उनकी देखभाल कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बयान जारी कर कहा कि गायिका लता मंगेशकर की हालत पहले जैसी ही है। उनको देखभाल की जरूरत है, इसलिए वह कुछ और दिनों तक आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी। परिवार के किसी सदस्य को भी उससे मिलने की इजाजत नहीं है।

कोविड पॉजिटिव स्टाफ के संपर्क में आने से लता मंगेशकर हुई थीं संक्रमित 

दिग्गज गायिका अपने एक स्टाफ सदस्य के संपर्क में आने से संक्रमित हो गईं जो COVID-19 पॉजिटिव था। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को बताया कि मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के प्रवक्ता को दिग्गज गायिका की स्थिति के बारे में अपडेट्स देने चाहिए क्योंकि लोग उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के इच्छुक हैं।

लताजी के घर पर रखी गई विशेष पूजा

इस बीच उनकी बहन और अनुभवी गायिका आशा भोसले ने खुलासा किया कि लता मंगेशकर के घर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया है और भगवान शिव के रुद्र भी उनके घर पर रखे गए हैं। ई-टाइम्स के साथ बातचीत में आशा भोसले ने बताया कि लता मंगेशकर के ठीक होने के लिए उनके घर पर (प्रभुकुंज, पेडर रोड) शिव भगवान के रुद्रस बिठाये हैं और पूजा-पाठ कर रहे हैं।" 

टॅग्स :लता मंगेशकरहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार