लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन को कोरोना होने से लता मंगेशकर हैं दुखी, कहा-किसी ने थप्पड़ मार दिया है, आराध्या की है अधिक फिक्र!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 20, 2020 14:54 IST

बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को एक ही वॅार्ड में रखा गया है। ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या को भी एक साथ रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन और उनके परिवार के कोरोना से जल्द से जल्द ठीक होने की हर कोई दुआ कर रहा है। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन फिलहाल मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट हैं

अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के कोरोना से जल्द से जल्द ठीक होने की हर कोई दुआ कर रहा है। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन फिलहाल मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट हैं और कोरोना का इलाज करवा रहे हैं। लता मंगेशकर हमेशा से ही बच्चन परिवार के करीब रही हैं। वह इस बात से हैरान है कि अमिताभ-अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ आराध्या को कोरोना का शिकार होना पड़ा है।

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार लगा मंगेशकर ने कहा है कि इस बात का यकीन नहीं हो रहा कि बच्चन परिवार को कोरोना हो गया है। इसके साथ उन्होंने आराध्या की तबीयत को लेकर सबसे अधिक चिंता जताई है।

लता मंगेशकर ने कहा है कि ये ऐसा लग रहा है कि जैसे चेहरे पर किसी ने थप्पड़ मार दिया हो। ये वायरस किसी को नहीं छोड़ रहा है। हमें इस वायरस से बचने के लिए घर पर ही रहना होगा। लता ने बच्चन परिवार के लिए जमकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि उनको आराध्या की खासकर चिंता है।

आपको बता दें 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन के कोरोना होने की खबर आयी थी। इसके बाद अभिषेक बच्चन और फिर अगले दिन आराध्या और ऐश्वर्या के कोरोना संक्रमित होने का पता चला।

इसके बाद अमिताभ और अभिषेक को नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया था और आराध्या और ऐश्वर्या को घर में ही आइसोलेट किया गया था लेकिन अब ये दोनो भी अस्पताल में भर्ती हैं और हर कोई बच्चन परिवार के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। वैसे डॉक्टर्स का कहना है कि बच्चन परिवार जल्द ठीक होकर घर चला जाएगा।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनलता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया