लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर की सेहत में थोड़ा सा आया है सुधार, फैंस कर रहे हैं दुआएं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 14, 2019 15:53 IST

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही सामने आई देश-विदेश में उनके तमाम प्रशंसकों समेत बॉलीवुड सितारों ने उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करनी शुरू कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्गज गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में अब सुधार के संकेत दिख रहे हैंसांस लेने में कठिनाई की शिकायत के कारण उन्हें सप्ताह की शुरुआत में ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था।

 सुर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। रविवार देर रात 2 बजे लता जी को सांस लेने की तकलीफ हुई थी।दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में अब सुधार के संकेत दिख रहे हैं लेकिन उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में वक्त लगेगा। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के कारण उन्हें सप्ताह की शुरुआत में ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 90 वर्षीय गायिका निमोनिया और सीने में संक्रमण से पीड़ित हैं। इससे किसी भी व्यक्ति को उबरने में समय लगता है। अपने सात दशक के करियर में मंगेशकर ने कई भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे महान पार्श्व गायकों में से एक माना जाता है। उन्हें 2001 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया था। 

90 वर्षीय लता मंगेशकर को सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर पतित समधानी उनका उपचार कर रहे हैं। अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने बताया,‘‘उनकी तबियत में मामूली सुधार हुआ है लेकिन हालत गंभीर है। ऐसे में लता के ठीक होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स जमकर दुआएं कर रहे हैं।

लता की पीआर टीम ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि उनकी हालत ‘स्थिर’ है। बयान में कहा गया,‘‘ उनके पैरामीटर्स अच्छे हैं। सच कहें तो उन्होंने बहुत ही अच्छी लड़ाई लड़ी और वह उबर रही हैं। एक गायिका होने की वजह से उनके फेफड़ों की क्षमता मददगार रही है। वह सच में एक योद्धा हैं।

जब लता जी को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी और वह घर वापस आएंगी तो हम सब को इसकी जानकारी देंगे। (हम) अनुरोध करते हैं कि हम फिलहाल उनके परिवार को वह दें जिसका वह हकदार है।’’ हिंदी, क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं में हजारों गीतों को अपनी आवाज दे चुकीं लता मंगेशकर ने इस वर्ष अपना आखिरी गीत ‘‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की’’ रिकॉर्ड किया था जो 30 मार्च को रिलीज हुआ था। उन्हें 2001 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया था।

(इनपुट-पीटीआई भाषा)

टॅग्स :लता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया