लाइव न्यूज़ :

क्या इन्होंने थूका है? बीजेपी नेता ने शाहरुख खान का वीडियो साझा कर पूछा, स्वरा भास्कर ने लगाई लताड़

By अनिल शर्मा | Updated: February 7, 2022 10:42 IST

Lata Mangeshkar Funeral: फिल्ममेकर अशोक पंडित भी शाहरुख के बचाव में आए और सच्चाई बताया। उन्होंने शाहरुख को ट्रोल करनेवालों से कहा, ‘लता मंगेशकर जी के अंतिम संस्कार में थूकने का झूठा आरोप लगाकर शाहरुख खान को निशाना बनाने वाले लोगों को खुद पर शर्म आनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देलता मंगेशकर का रविवार राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गयाइस बीच शाहरुख खान का वीडियो ये कहते हुए वायरल हो रहा है कि उन्होंने गायिका के पार्थिव शरीर पर थूकावीडियो साझा कर ऐसा कहनेवालों को कई जानीमानी हस्तियों ने लताड़ लगाई है

Lata Mangeshkar Funeral: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। 6 फरवरी को तड़के 92 वर्षीय गायिका का निधन हो गया। रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। 

इस बीच शाहरुख खान का एक वीडियो यह कहते हुए वायरल हो रहा है कि शाहरुख ने लता के पार्थिव शरीर के सामने फातेहा पढ़ने के बाद उनपर थूका! शाहरुख खान के इस वीडियो को साझा कर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बीजेपी नेता व हरियाणा बीजेपी के आईटी एंड सोशल मीडिया हेड अरुण यादव ने भी इस वीडियो को साझा कर सवाल किया है कि क्या शाहरुख खान ने थूका है?

बीजेपी नेता के इस सवाल पर कइयों ने प्रतिक्रिया दी है। वहीं फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अरुण यादव के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनको लताड़ लगाई है। अभिनेत्री ने लिखा, 'हर रोज ये नफ़रती चिंटू अपनी नफरत को जहालत में छुपाकर अपनी तंग दिली का सबूत देते हैं। शाहरुख तो फिर भी दुआ फूंक रहे हैं पर इन नफरती लोगों की मानसिकता इस देश से बाहर थूके जाने लायक ही है!'

स्वरा के अलावा कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने अरुण यादव के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘प्रिय @ShahnawazBJP जी एवं बीजेपी में मौजूद सभी नेतागण, क्या आप लोगों के अंदर अंतरात्मा की आवाज जीवित है या वो भी शाखा में गिरवी रखकर आये है? किसी के अंतिम संस्कार में इंसानियत की इस सबसे खूबसूरत तस्वीर पर इस जहरीले व्यंग्य का समर्थन कर आप राजनीति को किस स्तर तक लेकर जाएंगे?’

फिल्ममेकर अशोक पंडित भी शाहरुख के बचाव में आए और सच्चाई बताया। उन्होंने शाहरुख को ट्रोल करनेवालों से कहा, ‘लता मंगेशकर जी के अंतिम संस्कार में थूकने का झूठा आरोप लगाकर शाहरुख खान को निशाना बनाने वाले लोगों को खुद पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने प्रार्थना की और उनकी आगे की यात्रा में सुरक्षा और आशीर्वाद के लिए उनके पार्थिव शरीर को फूंक दिया। हमारे जैसे देश में ऐसी सांप्रदायिक गंदगी के लिए कोई जगह नहीं है।’

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी शाहरुख को निशाने पर लेनावालों को जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘आप केवल एक धर्मांध नहीं बल्कि ऐसे नफरती इंसान हैं जो एक दुआ को मोड़ने के लिए दिवंगत आत्मा के सम्मान में नफरत फैलाने का काम कर रहे है। इसके बारे में सोचो लोगों, क्या हम बुराई को जीतने देंगे?’

वहीं एक यूजर्स ने लिखा, जो हिंदुत्ववादी कह रहा है शाहरुख़ ख़ान ने स्वर कोकिला सुर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर की दुआ करते हुए थूका है, वो हिंदुत्ववादी नफ़रत में अंधे होकर स्वर सरस्वती की विदाई का अपमान नहीं कर कर रहा है?

टॅग्स :स्वरा भाष्करशाहरुख़ खानलता मंगेशकरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'