लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, शिवाजी पार्क में आज शाम 6.30 बजे अंतिम संस्कार

By विनीत कुमार | Updated: February 6, 2022 11:19 IST

लता मंगेशकर को अंतिम विदाई पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज शाम दी जाएगी। उनका निधन रविवार को 92 साल की उ्र में हो गया। उनके निधन पर देश में दो दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देलता मंगेशकर के निधन पर देश में दो दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज।कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।लता मंगेशकर को शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

मुंबई: 'सुर साम्राज्ञी' और 'भारत रत्न' लता मंगेशकर के निधन पर देश में दो दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। इसके तहत राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। लता मंगेशकर का निधन रविवार सुबह 92 साल की उम्र में हो गया। 

कोरोना संक्रमित होने के बाद वे पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। इस बीच कई बार उनकी तबियत में सुधार की खबरें भी आईं। हालांकि शनिवार को उनकी तबियत एक बार फिर ज्यादा खराब हो गई और उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया था।

लता मंगेशकर शिवाजी पार्क में दी जाएगी अंतिम विदाई

सामने आई जानकारी के अनुसार लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर सबसे पहले उनके घर ले जाया जाएगा। वहां करीब 12 बजे से तीन बजे तक अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव देह रखा जाएगा। इसके बाद शिवाजी पार्क में शाम करीब 6.30 बजे उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर रविवार सुबह शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने दुख को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। उन्होंने ट्वीट किया, 'लता दीदी ने अपने गीतों के जरिए विभिन्न भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने दशकों से भारतीय फिल्म जगत में आए बदलावों को नजदीक से देखा। फिल्मों से परे, वह भारत के विकास के लिए हमेशा उत्साही रहीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं।'

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं अपना दुख शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। दयालु और सबकी परवाह करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। उनके निधन से देश में एक खालीपन पैदा गया है, जिसे भरा नहीं जा सकता। भावी पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति की पुरोधा के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मोहित करने की अद्वितीय क्षमता थी।' 

प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे लता दीदी से हमेशा बहुत स्नेह मिला। मैं उनके साथ की गई बातों को हमेशा याद रखूंगा। मैं और देशवासी लता दीदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। मैंने उनके परिवार से बात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ओम शांति।'

(भाष इनपुट)

टॅग्स :लता मंगेशकरहिन्दी सिनेमा समाचारनरेंद्र मोदीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल