लाइव न्यूज़ :

आशा भोसले ने बड़ी बहन लता मंगेशकर को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की बचपन की खूबसूरत फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 28, 2020 16:35 IST

पीएम मोदी से अमित शाह तक ने लता जी को शुभकामनाएं दी हैं। लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने भी अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलता मंगेशकर का आज 91वां जन्मदिन हैलता जी को हर कोई जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है

स्वर कोकिला लता मंगेशकर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में अपनी नायाब गायकी के लिए फैंस के दिनों पर राज करती हैं। ये हर कोई जानता है कि लता मंगेशकर देश के उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जिन्होंने देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है। 28 सितंबर, 2020 को लता मंगेशकर 91 साल की होने जा रही हैं। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 को इंदौर में हुआ था। लता मंगेशकर के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक क्लासिकल सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट थे।लता मंगेशकर का जन्म के वक्त नाम 'हेमा' रखा गया था, लेकिन कुछ साल बाद अपने थिएटर के एक पात्र 'लतिका' के नाम पर, दीनानाथ जी ने उनका नाम 'लता' रखा था। 

 लता मंगेशकर (Legendary singer Lata Mangeshkar) आज अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर देश दुनिया से लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने भी अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

आशा भोसले ने एक तस्वीर साझा कर लिखा है- लता दीदी को  91 जन्मदिन की बधाई। यह तस्वीर हमारे बचपन के दिनों की याद दिलाती है जिसमें दीदी को बाईं ओर बैठे हुए देखा जा सकता है और मीना ताई और मैं उनके पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं। आशा भोसले की इस तस्वीर को करीब चार हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) से फोन पर बात कर उन्हें 91वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आदरणीय लता दीदी से बात की और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लता दीदी पूरे देश में घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम है। हमेशा ही उनका दुलार और आशीर्वाद मिला जिससे मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं।

लता मंगेशकर को अमित शाह ने भी शुभकामनाएं दी हैं। अमित शान ने लिखा है कि स्वर, संस्कार और सादगी की अद्भुत संगम आदरणीय @mangeshkarlata दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। आपने संगीत की उच्चतम परंपराओं एवं मूल्यों को स्थापित कर अपनी मधुर वाणी से दुनिया भर में मिठास भरी है। आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हो ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।

टॅग्स :लता मंगेशकरआशा भोसले
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNational Lata Mangeshkar Award: सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित

भारतMaharashtra: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पुणे अस्पताल विवाद पर लता मंगेशकर के परिवार को 'लुटेरों का गिरोह' कहा

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: 91 साल की उम्र में आशा भोसले ने गाया 'हुसन तेरा तौबा तौबा', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतब्लॉग: सुरीला बंधन : नरेंद्र मोदी और लता मंगेशकर

बॉलीवुड चुस्की"अभी न जाओ छोड़कर...", आशा भोसले ने अमित शाह के लिए गाया ऑल टाइम बेस्ट सॉन्ग, खास मुलाकात की फोटो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?