लाइव न्यूज़ :

बेलबॉटमः सिलिकॉन मेकअप में चेहरा देख डर गई थी लारा दत्ता की बेटी, पति ने गले लगाने से कर दिया था इनकार

By वैशाली कुमारी | Updated: August 6, 2021 13:47 IST

लारा दत्ता ने कहा कि यह काफी मुश्किल होता है कि आप वास्तव में अपने जैसे नहीं दिखते, लेकिन आपको अपने रोल के लिये वैसा दिखना पड़ता है।" इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनकी मेकअप टीम प्रोस्थेटिक्स की मदद से उनके लुक पर काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलारा दत्ता आगामी फिल्म बेलबॉटम में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैंरंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित, बेलबॉटम 1984 में हुये एक प्लेन हाइजैक पर बेस्ड हैउनके लुक टेस्ट के दौरान उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहते थे

लारा दत्ता  बेलबॉटम में  इंदिरा गांधी का रोल प्ले कर रहीं है। इस रोल को लेकर के वह काफी सुर्खियां बटोर रहीं है। लारा ने इंदिरा गांधी के लुक को लेकर पति महेश भूपति और बेटी सायरा के फर्स्ट रिएक्शन के बारे में बात की है। लारा दत्ता ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने पिछले साल महामारी के बीच अपनी रोल की तैयारी शुरू कर दी थी। लॉकडाउन के चलते फिल्म को लेकर सारी मुलाकातें घर पर ही हुईं और उनके लुक टेस्ट के दौरान उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहते थे। 

जूम टीवी से बात करते हुए लारा ने अपनी बेटी की प्रतिक्रिया के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "यह सब देखकर पहले वह काफी एक्साइटेड थीं। एक दिन मेरे लुक टेस्ट के समय वह अंदर आई और उसने मेरे पूरे चेहरे पर सिलिकॉन देखकर चौंक गयी। वह इस तरह मुझे देखकर काफी परेशान हो गई और कहने लगी कि मम्मी ये तुम्हें मारने जा रहे हैं। वह पूछने लगी कि क्या मैं ठीक तरह साँस ले पा रही हूँ। वहीं पति महेश भूपति की प्रतिक्रिया पर लारा ने कहा कि मेरे पति चौंक गए थे। वह शायद लुक से बहुत परेशान थे। उनहोंने मुझे ऐसे देखकर कहा 'मैं तुम्हें गले नहीं लगाना चाहता'। 

लारा दत्ता ने कहा कि यह काफी मुश्किल होता है कि आप वास्तव में अपने जैसे नहीं दिखते, लेकिन आपको अपने रोल के लिये वैसा दिखना पड़ता है।" इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनकी मेकअप टीम प्रोस्थेटिक्स की मदद से उनके लुक पर काम कर रही है।

आपको बता दें कि रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित, बेलबॉटम 1984 में हुए एक प्लेन हाइजैक पर बेस्ड है, जिस वर्ष ऑपरेशन ब्लूस्टार के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या भी हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार और वाणी कपूर लीड रोल में हैं। बेलबॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दर्शक फिल्म को 2डी और 3डी फॉर्मेट में देख सकेंगे।

टॅग्स :लारा दत्ताबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?