लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच 'हंड्रेड' का दमदार ट्रेलर आया सामने, बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं लारा दत्ता और रिंकू राजगुरु

By अमित कुमार | Updated: April 22, 2020 21:13 IST

लंबे अर्से बाद लारा पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। दूसरे कलाकारों की बात करें तो इस सीरीज में करण वाही, सुधांशु पांडेय, परमीत सेठी, रोहिणी हट्टनगीड़ी, अरुण नलावडे और मकरंद देशपांडे जैसे नाम शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता भी अब एक नई वेब सीरीज के साथ आपका दिल जीतने के लिए तैयार हैं।लारा दत्ता कॉमेडी-एक्शन वेब सीरीज ‘हंड्रेड’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।

देशभर में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू है। इस लॉकडाउन के थिएटर बंद होने की वजह से फिल्मों की रिलीज पर रोक लगी है। वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक वेब सीरीज रिलीज किया जा रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता भी अब एक नई वेब सीरीज के साथ आपका दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

लारा दत्ता कॉमेडी-एक्शन वेब सीरीज ‘हंड्रेड’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। इस सीरीज में उनके साथ मराठी की ब्लॉकबस्टर फिल्म सैराट देने वाली रिंकू राजगुरु दिखाई देंगी। इस वेब सीरीज का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। लारा दत्ता ने ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

इस सीरीज से लारा दत्ता और मराठी अभिनेत्री रिंकू राजगुरु दोनों ही डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। ट्रेलर काफी मजेदार है और उम्मीद की जा रही है कि यह लोगों को पसंद आएगी। यह सीरीज रुचि नारायण, आशुतोष शाह और ताहिर शब्बीर द्वारा सह-निर्देशित है। लारा दत्‍ता आखिरी बार फिल्‍म 'अजहर' में नजर आई थीं। इस फिल्‍म में उनके साथ इमरान हाशमी, नरगिस फाखरी और प्राची देसाई थे।

लंबे अर्से बाद लारा पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। दूसरे कलाकारों की बात करें तो इस सीरीज में करण वाही, सुधांशु पांडेय, परमीत सेठी, रोहिणी हट्टनगीड़ी, अरुण नलावडे और मकरंद देशपांडे जैसे नाम शामिल हैं। आठ एपिसोड की यह सीरीज डिज्नी हॉटस्टार वीआईपी पर 25 अप्रैल को लॉन्च होगी।

टॅग्स :लारा दत्ताबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल