लाइव न्यूज़ :

Lal Salaam Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की 'लाल सलाम' ने इतने करोड़ से की ओपनिंग, जानें पहले दिन का कलेक्शन

By अंजली चौहान | Updated: February 10, 2024 09:52 IST

'लाल सलाम' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित, स्पोर्ट्स ड्रामा में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिकाओं में हैं और सुपरस्टार रजनीकांत एक कैमियो में हैं।

Open in App

Lal Salaam Box Office Collection Day 1: रजनीकांत स्टारर फिल्म 'लाल सलाम' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित, स्पोर्ट्स ड्रामा में उनके पापा रजनीकांत के साथ अन्य स्टार हैं।

Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, लाल सलाम ने शुक्रवार को भारत में अनुमानित 4.3 करोड़ रुपये की कमाई की। लाल सलाम में शुक्रवार को कुल मिलाकर 30.35 प्रतिशत तमिल ऑक्यूपेंसी थी, जिसमें पांडिचेरी में सबसे अधिक 39.25 प्रतिशत थी। 

लाल सलाम 9 फरवरी को रिलीज हुई, जब साउथ इंडस्ट्री की अनवेशप्पिन कांडेपन और रवि तेजा की ईगल रिलीज हुई है। हालांकि, कमाई के मामले में ईगल ने लाल सलाम को पीछे छोड़ दिया है।

लाल सलाम के बारे में

ए सुबास्करन द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में एआर रहमान का संगीत है। आठ साल के ब्रेक के बाद ऐश्वर्या रजनीकांत ने लाल सलाम का निर्देशन किया। 

लाल सलाम में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिका में हैं, जिन्हें बचपन से ही प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जाता है। लाल सलाम का पहला भाग उनके गांव, उसके लोगों और वहां के हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संबंधों के इर्द-गिर्द घूमता है। यह विष्णु के थिरु और विक्रांत के शम्सू के बीच प्रतिद्वंद्विता भी स्थापित करता है।

फिल्म में रजनीकांत ने मोइदीन भाई का किरदार निभाया है। रजनीकांत को स्क्रीन पर एक मुस्लिम नेता मोइदीन भाई की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

टॅग्स :रजनीकांतबॉक्स ऑफिस कलेक्शनसाउथ सिनेमाफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई