लाइव न्यूज़ :

Lakme Fashion Week: कृति सैनन ने रैंप पर बिखेरा जलवा, देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 3, 2018 19:13 IST

कृति सैनन ने तरुण तहिलियानी के डिजाइनर लंहगे पर रैंपवॉक किया। मुंबई में इन दिनों लैक्‍मे फैशन वीक 2018 का आयोजन चल रहा है।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने लॅक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) समर/रिजॉर्ट-2018 में दिग्गज डिजाइनर तरुण तहिलियानी के लिए ब्राइडल लुक अपनाते हुए लंहगा-चोली में रैंपवॉक किया। शो के बाद कॉन्फ्रेंस में तहिलियानी ने कहा, "फिल्म 'बरेली की बर्फी' देखने के बाद मैं उन पर फिदा हो गया। फिल्म में उन्होंने ज्यादा अच्छे कपड़े नहीं पहने थे, लेकिन उनके व्यक्तित्व ने इसे ग्लैमरस बना दिया और मैं चाहता हूं कि लड़कियां इसी बात का अनुसरण करें।"

उन्होंने कहा, "आपको कपड़े पहनने हैं और अपनी छाप छोड़नी है। मुझे लगता है कि कहीं न कहीं हमने (भारी परिधान के मामले में) इसे खो दिया है।"

तहिलियानी ने इस शो में 'ताराकिनी' नाम का परिधान संग्रह पेश किया, जो रोमांस और कल्पना से परिपूर्ण फूलों के प्रिंट वाला था। तहिलियानी के परिधान संग्रह में शांटिली लेस, कॉटन, जॉर्जेट, क्रेप और इटैलियन ट्यूली पर बीड और रेशम के काम के साथ ही चमकदार क्रिस्टल और सीकुइन्स के काम देखने को मिले। 

संग्रह में साड़ी, कुर्ता, शर्ट, लहंगा-स्कर्ट, बीज, लाल, ब्लश, बैंगनी व आइवरी शेड वाले जैकेट पेश किए गए। पुरुषों के परिधान संग्रह में आइवरी, पीला, पेल बीज और गहरे नीले रंगों को प्रमुखता दी गई। डिजाइन में जोधपुरी जैकेट, कुर्ता, बंडी, धोती और शेरवानी शामिल किए गए। 

टॅग्स :कृति सेननबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल