लाइव न्यूज़ :

कुमकुम भाग्य के फैंस को बड़ा झटका, रोल से खुश नहीं होने के कारण इस एक्ट्रेस ने छोड़ा शो

By अमित कुमार | Updated: June 8, 2020 13:05 IST

अभि-प्रज्ञा की बेटी का रोल निभा रही एक्ट्रेस नैना सिंह ने कुमकुम भाग्य शो को बाय-बाय कह दिया है। नैना के इस फैसले के पीछे की वजह उनका रोल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे साल 2017 में एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला 10 की विनर रह चुकी नैना सिंह का इस सीरियल में अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था।नैना सिंह ने कहा कि वह फरवरी में ही शो को छोड़ चुकी थी, लेकिन इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी थी।

लॉकडाउन खत्म होने के बाद फैंस को अपने पसंदीदा शो का इंतजार बेसब्री से है। जल्द ही टीवी शो की शूटिंग भी दोबारा शुरू होने वाली है। कुमकुम भाग्य जी टीवी पर पिछले 6 सालों से प्रसारित होने वाली धारावाहिक है। लोगों के बीच शब्बीर अहलूवालिया (अभिषेक मेहरा) और सृति झा (प्रज्ञा) काफी पॉपुलर हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री को फैंस से ढेर सारा प्यार मिलता रहा है।

इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभि और प्रज्ञा की बेटी रिया का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नैना सिंह इस शो को छोड़ दिया है। टीवी चैवल आजतक से नैना ने बताया कि वह अपने रोल से खुश नहीं थी और उनके पास इससे बेहतर ऑफर था। इस वजह से उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वह फरवरी में ही शो को छोड़ चुकी थी, लेकिन इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी थी। 

साल 2017 में एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला 10 की विनर रह चुकी नैना सिंह का इस सीरियल में अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था। लेकिन अपने रोल से खुश नहीं होने के कारण उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला किया। नैना सिंह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली हैं। वह टीवी की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं। 

नैना सिंह इस सीरियल में एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही थी, जो काफी घमंडी होती है। वह हर मामले खुद को दूसरों से आगे रखना चाहती है। इस वजह से कई बार उसे मुसीबतों का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि, अब जब दोबारा कुमकुम भाग्य की शूटिंग शुरू होगी तो इसमें नैना सिंह शो का हिस्सा नहीं होंगी। 

टॅग्स :कुमकुम भाग्यबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल