लाइव न्यूज़ :

इरफान-ऋषि के बाद बॉलीवुड को एक और झटका, प्रोड्यूसर्स गिल्ड के सीईओ का हार्ट अटैक से निधन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2020 12:18 IST

60 साल के कुलमीत का दिल का दौर पड़ने से निधन हुआ है। खबर फैलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर छा गयी है। सेलेब्रिटी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये वक्त बहुत बुरा चल रहा हैएक के बाद एक सेलेब्स ये दुनिया छोड़कर जा रहा है।

 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये वक्त बहुत बुरा चल रहा है। एक के बाद एक बुरी खबरें आ रही हैं। एक के बाद एक सेलेब्स ये दुनिया छोड़कर जा रहा है। पहले इरफान खान, फिर ऋषि कपूर और अब प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सीईओ कुलमीत मक्कड़ का निधन हो गया है। 

60 साल के कुलमीत का दिल का दौर पड़ने से निधन हुआ है। खबर फैलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर छा गयी है। सेलेब्रिटी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बॉलीवुड को लगातार झटके लग रहे हैं।

करण जौहर ने ट्विटर पर कुलमीत मक्कड़ ने निधन पर शोक जताया है। करण ने लिखा है कि कुलमीत, प्रोड्यूसर्स ऑफ गिल्ड ऑफ इंडिया के लिए आप एक स्तम्भ की तरह थे। इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए बिना थके काम करते रहे। आप बहुत जल्दी चले गये। आप हमेशा याद आओगे। मेरे दोस्त, ईश्वर आपको शांति दे।  करण के इस ट्वीट पर निर्देशक रितेश बत्रा ने लिखा- बहुत दुखद है। बेहद अच्छे इंसान थे। कुलमीत को बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स अपनी अपनी तरह से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। खबरों की मानें तो कोविड 19 लॉकडाउन की वजह से कुलमीत धर्मशाला में थे, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। मक्कड़ ने मनोरंजन उद्योग जगत में 30 साल से अधिक गुज़ारे हैं। इन दिनों मक्कड़ कोरोना से प्रभावित डेली वेड वर्कर्स की मदद के लिए एक ट्रस्ट की स्थापना में जुटे थे, जिसके लिए नेटफ्लिक्स ने एक मिलियन डॉलर का योगदान देने का एलान किया था

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम