लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल होना चाहते हैं KRK, ट्वीट कर मोहन भागवत से कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 19, 2022 11:34 IST

अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान उर्फ ​​केआरके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल होना चाहते हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और आरएसएस को टैग कर एक ट्वीट भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देअक्सर ही अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान उर्फ ​​केआरके चर्चा का विषय बने रहते हैं​​केआरके ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है

मुंबई: अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान उर्फ ​​केआरके अक्सर ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस बार वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर किए गए एक ट्वीट को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, सोमवार को केआरके ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। इसी सिलसिले में उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और आरएसएस को टैग कर एक ट्वीट भी किया। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "माननीय डॉ मोहन भागवत जी, अगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को मेरी जरूरत है तो मैं आरएसएस में शामिल होने के लिए तैयार हूं।" वहीं, केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले कमाल राशिद खान ने ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने फिल्म को रिव्यू करने की बात कही थी।

उन्होंने कहा था, "अगर बॉलीवुड के लोग मुझे फिल्म की रिलीज से पहले दोबारा जेल में नहीं डालते हैं तो मैं फिल्म विक्रम वेधा की समीक्षा जरूर करूंगा।" मालूम हो, ये पहला मौका नहीं है जब कमाल राशिद खान इस तरह से सुर्खियां बटोरते हुए नजर आए हों। इससे पहले उन्होंने अपना उपनाम (सरनेम) हटाकर अब अपनी पत्नी सरनेम इस्तेमाल करने की बात भी कही थी। 

टॅग्स :कमाल आर खानRashtriya Swayamsevak Sanghआरएसएसमोहन भागवतदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल