लाइव न्यूज़ :

वसीम रिजवी डर से बने हिंदू, अभिनेता ने साझा की सीबीआई जांच वाली खबर की कटिंग, कहा- डर की इंतहा हो गई

By अनिल शर्मा | Updated: December 8, 2021 13:15 IST

 रिजवी ने इस साल उस समय विवाद खड़ा कर दिया था, जब उन्होंने कुरान से 26 आयत हटाए जाने के अनुरोध के साथ उच्चतम न्यायालय का रुख किया था। रिजवी ने आरोप लगाया था इनसे ''आतंकवाद को बढ़ावा'' मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल आर खान ने ट्वीट में लिखा कि रिजवी डर की वजह से इस्लाम छोड़ हिंदू बने हैंकहा, सीबीआई जांच की डर से वसीम रिजवी ने हिंदू धर्म को अपनाया हैशिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने सोमवार को गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया

मुंबईः शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने सोमवार (6 दिसंबर) को गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया। समारोह के दौरान रिजवी ने श्लोकों का उच्चारण किया। मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उनके नए नाम की घोषणा कि और कहा कि रिजवी को अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के नाम से जाना जाएगा।

रिजवी के इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाने को लेकर उनपर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की गईं। इस बीच अभिनेता कमाल आर खान यानी केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल से एक खबर की अखबार कटिंग साझा की है जिसमें लिखा गया है कि रिजवी के खिलाफ सीबीआई जांच हो रही है।

इस खबर को साझा करते हुए केआरके ने कहा कि डर की इंतहा हो गई। रिजवी डर की वजह से इस्लाम छोड़ हिंदू बने हैं। केआरके ने ट्वीट में लिखा- ये तो डर की इंतहा हो गई! मतलब जैसे ही सीबीआई ने जांच शुरू की वसीम रिजवी की, वैसे ही वो डर कर हिंदू बन गए। इस बेकार जीवन का क्या फायदा। देखिए ट्वीट-

गौरतलब है कि रिजवी ने इस साल उस समय विवाद खड़ा कर दिया था, जब उन्होंने कुरान से 26 आयत हटाए जाने के अनुरोध के साथ उच्चतम न्यायालय का रुख किया था। रिजवी ने आरोप लगाया था इनसे ''आतंकवाद को बढ़ावा'' मिलता है। धर्म परिवर्तन के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिमों ने उन्हें समुदाय से ''निष्कासित'' कर दिया है और वह कोई भी धर्म चुन सकते हैं।

उन्होंने कहा, '' सनातन धर्म दुनिया में सबसे अच्छा है। मुसलमान, हिंदुओं के घर जलाते थे।''वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ने जोर दिया कि उनके परिवार के सदस्य हिंदू धर्म अपनाने के लिए स्वतंत्र हैं और अगर वे ऐसा करते हैं तो उनका स्वागत है।एक अधिकारी ने बताया कि इस समारोह के दौरान मंदिर के प्रवेश बिंदु पर पुलिसकर्मियों द्वारा मीडिया कर्मियों और आगंतुकों की जांच की गई।

 

 

 

टॅग्स :कमाल आर खानवसीम रिजवीहिन्दी सिनेमा समाचारउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच