लाइव न्यूज़ :

KRK का ट्वीट- फिल्मों के जरिए नफरत फैलाना चाहती हैं कंगना रनौत, कहा- 90 फीसदी लोगों को ये पसंद नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: June 28, 2021 14:40 IST

इस बीच केआरके ने कंगाना पर फिर से निशाना साधा है। केआरके ने दावा कि कंगना की आने वाली सभी फिल्में फ्लॉप होने वाली हैं। इसका रीजन भी बताया। केआरके ने ट्वीट किया- 'मैं 100 पर्सेंट गारंटी के साथ कह सकता हूं कि आगे आनी वाली कंगना रनौत की कोई भी फिल्म हिट नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देआरके ने कंगाना पर फिर से निशाना साधा है केआरके ने दावा कि कंगना की आने वाली सभी फिल्में फ्लॉप होने वाली हैंवह केवल नफरत फैलाना चाहती हैं और 90 पर्सेंट भारतीय इसे पसंद नहीं करते। लोग शांति चाहते हैं

कमाल राशिद खान यानी केआरके ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर अपनी फिल्मों के जरीए नफरत फैलाने का आरोप लगया है। कंगना को लेकर केआरके कई दिनों से ट्वीट पर ट्वीट किए जा रहे हैं। कंगना और केआरके के बीच का विवाद तब शुरू हुआ जब कंगना के इमरजेंसी को लेकर कहा कि ये मधुर भंडारकर की फिल्म इंदु सरकार की तरफ सुपर फ्लॉप होगी।

इस बीच केआरके ने कंगाना पर फिर से निशाना साधा है। केआरके ने दावा कि कंगना की आने वाली सभी फिल्में फ्लॉप होने वाली हैं। इसका रीजन भी बताया। केआरके ने ट्वीट किया- 'मैं 100 पर्सेंट गारंटी के साथ कह सकता हूं कि आगे आनी वाली कंगना रनौत की कोई भी फिल्म हिट नहीं होगी। उनकी अगली फिल्में इंदिरा गांधी, कश्मीरी पंडित और अयोध्या राम मंदिर को लेकर हैं। इसका मतलब कि वह अब फिल्ममेकर नहीं रहीं। वह केवल नफरत फैलाना चाहती हैं और 90 पर्सेंट भारतीय इसे पसंद नहीं करते। लोग शांति चाहते हैं।'

केआरके ने आगे लिखा, मैं कंगना रनौत से कहना चाहता हूं- दीदी कृपया नफरत फैलाने वाले न बनें। आप एक अच्छी अभिनेत्री हैं इसलिए आपको अपनी 2 हिट फिल्मों क्वीन और तनु वेड्स मनु के सीक्वल करने चाहिए। तभी पीपीएल आपकी फिल्में देखना पसंद करेगा। और अगर आप राजनेता बनना चाहते हैं तो फिल्म निर्माण छोड़ दें और पूर्णकालिक राजनीतिज्ञ बनें।

इससे पहले केआरके ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा था कि इमरजेंसी अभिनेत्री की 12वीं सुपर फ्लॉप फिल्म होने वाली है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इमरजेंसी पर बनाई मधूर भंडारकर की फिल्म इंदु सरकार भी काफी फ्लॉप हुई थी, जिसको कोई भी देखने नहीं गया था। इसलिए कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' भी फ्लॉप होगी।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल