लाइव न्यूज़ :

अभिनेता ने बसपा, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को बताया बीजेपी की बी-टीम, कहा- बंगाल के लोगों से लेंं सीख

By अनिल शर्मा | Updated: September 8, 2021 12:21 IST

इस बीच बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान यानी केआरके ने बंगाल चुनाव का हवाला देते हुए मायावती की पार्टी बसपा और ओवैसी की पार्टी AIMIM को बीजेपी का बी-टीम करार दिया है। यही नहीं केआरके ने ओवैसी को मुस्लिमों का दुश्मन तक कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके ने यूपी की जनता से ओवैसी और मायावती की पार्टी को एक भी वोट ना देने की अपील की हैकेआरके ने अपने ट्वीट में बसपा और AIMIM को बीजेपी की बी-टीम बताया हैओवैसी पर केआरके ने मुस्लिम वोट काटने और बीजेपी को जिताने का आरोप लगाया है

उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी की राजनीति पूरी तरह से गरमाई हुई है। प्रदेश की बहुजन समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी एक बार फिर से सत्ता में आने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वहीं इस बार उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी अपने उम्मीदवार उतारने जा रहे हैं। हालांकि एक प्रमुख टीवी सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बीजेपी की योगी सरकार पर एक बार फिर लोग भरोसा जताते नजर आ रहे हैं।

इस बीच बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान यानी केआरके ने बंगाल चुनाव का हवाला देते हुए मायावती की पार्टी बसपा और ओवैसी की पार्टी AIMIM को बीजेपी का बी-टीम करार दिया है। यही नहीं केआरके ने ओवैसी को मुस्लिमों का दुश्मन तक कहा है।

केआरके ने उत्तर प्रदेश के लोगों से अपील की कि इन दोनों ही पार्टियों को एक भी वोट ना दें। कमाल आर खान ने इसको लेकर दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा- मैं उत्तर प्रदेश को लोगों से निवेदन करता हूं कि मायावती की पार्टी और ओवैसी की पार्टी को एक भी वोट ना दें क्योंकि ये बीजेपी की बी-टीमे हैं।

अपने दूसरे ट्वीट में केआरके ने पश्चिम बंगाल के चुनाव का हवाला दिया है। ट्वीट में उन्होंने यूपी के लोगों को बंगाल के चुनाव से सीख लेने की बात कही। अभिनेता ने लिखा- यूपी के लोगों को पश्चिम बंगाल की जनता से सीखना चाहिए जिन्होंने असदुद्दीन ओवैसी को एक भी वोट नहीं दिया, जिसने मुस्लिम वोट काटने की पूरी कोशिश की ताकि बीजेपी पश्चिम बंगाल में जीत सके। ओवैसी मुसलमानों के दुश्मन हैं।

गौरतलब है कि बंगाल के मुसलमानों ने असदुद्दीन ओवैसी को इतनी बुरी तरह से नकारा की उन्हें सिर्फ 0.01% ही वोट मिले थे। ओवैसी से ज्यादा वोट  मायावती की पार्टी बीएसपी को बंगाल में  हासिल हुआ था। बीएसपी को 0.39% लोगों ने वोट किया था।

टॅग्स :कमाल आर खानमायावतीअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?