लाइव न्यूज़ :

कंगना विवादः कोई मुसलमान बोला होता तो सालों जेल में रहता, कंगना की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई, बोले अभिनेता

By अनिल शर्मा | Updated: November 15, 2021 11:06 IST

केआरके ने लिखा- 'अगर कोई मुस्लिम देश के स्वतंत्रता सेनानी का अपमान कर देता, आजादी को भीख कह देता तो वो देशद्रोही माना जाता। और सालों जेल में रहता। लेकिन कंगना रनौत को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।'

Open in App
ठळक मुद्देअगर कोई मुसलमान किसी स्वतंत्रता सेनानी का अपमान किया होता तो जेल में होताः केआरकेकेआरके ने कहा, सरकार गंदी बात बनानेवालों और गंदीबात करनेवालों को अवॉर्ड दे रही है

मुंबईःकंगना रनौत के '1947 में आजादी भीख में मिली थी' वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अभिनेत्री के बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनकी आलोचनाएं कर रहे हैं। हालांकि कंगना अपने बयान पर टिकी हुई हैं। इस बीच अभिनेता कमाल राशिद खान (केआरके) ने अभिनेत्री के बयान को लेकर उनकी गिरफ्तारी ना किए जाने को लेकर सवाल उठाया है।

केआरके ने कहा है कि अगर कोई मुसलमान किसी स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करता तो वह अबतक देशद्रोही साबित कर दिया जाता और सालों जेल में रहता। केआरके ने अपने ट्वीट में गृहमंत्री अमिता शाह, दिल्ली पुलिस, मुंबई पुलिस और यूपी पुलिस सहित हिमाचल पुलिस को टैग किया है।

केआरके ने लिखा- 'अगर कोई मुस्लिम देश के स्वतंत्रता सेनानी का अपमान कर देता, आजादी को भीख कह देता तो वो देशद्रोही माना जाता। और सालों जेल में रहता। लेकिन कंगना रनौत को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।'

केआरके ने इसके साथ ही एक और ट्वीट किया और एकता कपूर और कंगना को पद्मश्री दिए जाने पर गुस्सा जाहिर किया। अभिनेता ने लिखा-  जब देश में गंदी बात करनेवाले और गंदी बात बनानेवालों को पद्मश्री अवॉर्ड दिए जा रहे हैं, राष्ट्रीय पुरस्कार विदेशी को दिया जा रहा है तो फिर इन सरकारी अवॉर्ड से अच्छा तो फिल्मफेयर अवॉर्ड ही है।

उधर,  मशहूर मराठी अभिनेता विक्रम गोखले ने कंगना के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कंगना ने सही कहा है, हमें आजादी दी गई थी। गोखले ने इसके साथ ही ये भी कहा कि भारत को कभी भी "हरा" नहीं होना चाहिए और इसे "भगवा" बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए।

गोखले ने रविवार को पुणे में एक समारोह में बोलते हुए कहा, "मैं रनौत के बयान से सहमत हूं। हमें आजादी दी गई। जब स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई (ब्रिटिश राज के दौरान) तो बहुत से लोग मूकदर्शक बने रहे। मूकदर्शक बने इन दर्शकों में कई वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। उन्होंने उन स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं बचाया जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहे थे। गोखले ने कहा, भाजपा सहित हर राजनीतिक दल विवादों से लाभ उठाने की कोशिश करते हैं।

टॅग्स :कमाल आर खानकंगना रनौतहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल