लाइव न्यूज़ :

क्या सुशांत मामले में अक्षय कुमार का भी है हाथ, केआरके ने लगाया आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 20, 2020 14:36 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। ऐसे में अब इस केस की जांच सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में इस बात पर मुहर लगा दी है कि एक्टर के सुसाइड केस की जांच सीबीआई (Central Bureau of Investigation)ही करेगी

Open in App
ठळक मुद्दे सुशांत केस को सीबीआई मंजूरी मिलने पर अक्षय कुमार ने खुशी जताई।कमाल आर खान ने अक्षय कुमार पर आरोप लगाते हुए कई ट्वीट किए

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुशांत सुसाइड केस की जांच सीबीआई करेगा। लेकिन वहीं, एक तरफ जहां इस केस में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं तो दूसरी तरफ इन खुलासों के कारण केस उलझता भी जा रहा है। सुशांत केस को सीबीआई मंजूरी मिलने पर अक्षय कुमार ने खुशी जताई। लेकिन कमाल आर खान ने उनको आड़े हाथों ले लिया था।

कमाल आर खान ने अक्षय कुमार पर आरोप लगाते हुए कई ट्वीट किए हैं। कमाल आर खान ने अक्षय कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि ओह सर आप आज ही जागे है? आप 65 दिनों से सो रहे थे? आपका ये ड्रामा अब काम नहीं करेगा।

कमाल आर खान यहीं पर नहीं रुके बल्कि दूसरे ट्वीट में उन्होंने अक्षय कुमार को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि अक्की के फैंस की नींद उड़ जाएगी। कमाल आर खान का कहना है कि हमारे सूत्रों के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की डायरी में अक्षय कुमार का नाम था। लेकिन अब वो पन्ने डायरी से गायब है। आशा करता हूं कि सीबीआई सच का पता लगा लेगी।

कमाल आर खान ने तीसरे ट्वीट में लिखा है कि 14 जून को अक्षय कुमार ने मेंटल इलनेस पर एक वीडियो जारी किया था और वो लोगों को बताना चाह रहे थे कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है। और आज वो सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई को दिए गए केस की सुनवाई के बाद ट्वीट कर रहे है। और सच ये है कि सड़क 2 के ट्रेलर की बर्बादी की वजह से ही उन्हें ये करना पड़ा है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। ऐसे में अब इस केस की जांच सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में इस बात पर मुहर लगा दी है कि एक्टर के सुसाइड केस की जांच सीबीआई (Central Bureau of Investigation)ही करेगी। सुशांत का परिवार और फैंस एक लंबे समय से सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। वहीं रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी कि केस की जांच मुंबई में ही की जाए। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज हुई FIR को सही बताया है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारसुशांत सिंह राजपूतकमाल आर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?