लाइव न्यूज़ :

करण जौहर की तारीफ करने पर कंगना रनौत को अभिनेता ने बताया सबसे बड़ा पाखंडी

By अनिल शर्मा | Updated: August 28, 2021 10:52 IST

कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे बड़ी पाखंडी हैं। वो अब तक वह करण जौहर और पूरे बॉलीवुड को गालियां दे रही थीं। लेकिन अब वह करण जौहर की फिल्म की तारीफ कर रही हैं क्योंकि उनकी फिल्म थलाइवी 10 सितंबर को रिलीज हो रही है!

Open in App
ठळक मुद्देकंगना बॉलीवुड की सबसे बड़ी पाखंडी हैं- कमाल आर. खानकरण जौहर की फिल्म की तारीफ कर रही हैं क्योंकि उनकी फिल्म थलाइवी रिलीज होने वाली हैः केआरकेथलाइवी हिंदी बेल्ट में 2 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनेस कर सकती हैः केआरके

मुंबईः कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म शेरशाह को बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी काफी प्यार मिल रहा है। करण जौहर के निर्माण कंपनी में तैयार हुई फिल्म की तारीफ कंगना रनौत ने भी की है। उन्होंने ना सिर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी की तारीफ की, बल्कि करण जौहर को भी धन्यवाद कहने से भी खुद को रोक नहीं पाईं।

कभी करण जौहर को भला-बुरा कहने वालीं कंगना रनौत ने जब उनकी तारीफ की तो, फिल्म अभिनेता कमाल राशिद खान यानी केआरके को ये रास नहीं आया और अभिनेत्री को बॉलीवुड का सबसे बड़ा पाखंडी करार दे दिया। केआरके ने कहा कि कंगना ऐसा सिर्फ इसलिए कर रही है कि उनकी फिल्म थलाइवी आने वाली है और करण जौहर से प्रशंसा चाहती है।

केआरके ने ट्वीट किया- कंगना बॉलीवुड की सबसे बड़ी पाखंडी हैं। वो अब तक वह करण जौहर और पूरे बॉलीवुड को गालियां दे रही थीं। लेकिन अब वह करण जौहर की फिल्म की तारीफ कर रही हैं क्योंकि उनकी फिल्म थलाइवी 10 सितंबर को रिलीज हो रही है! उन्हें उम्मीद है कि करण जौहर उनकी फिल्म की तारीफ करेंगे। ना दीदी ऐसा नहीं होगा।

इसके साथ ही केआरके ने यह भी बताया है कि कंगना की थलाइवी कितनी कमाई करने वाली है। केआरके ने कहा, कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी 10 सितंबर को रिलीज हो रही है। मुझे लगता है कि फिल्म पंजाब सर्किट और महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होगी। इसलिए फिल्म हिंदी बेल्ट में 2 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनेस कर सकती है।

कंगना ने शेरशाह की तारीफ में लिखा था- देश के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा हिमाचल के पालमपुर से थे। जोकि बहुत ही लोकप्रिय और साहसी सैनिक थे। उनके निधन ने सभी का दिल तोड़ दिया था, #शेरशाह। वहीं दूसरी पोस्ट में कंगना ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि, कि क्या शानदार श्रद्धांजलि दी है सिद्धार्थ मल्होत्रा, पूरी टीम को बधाई, ये एक बड़ी जिम्मेदारी थी और आप सभी ने उसको बखूबी पेश भी किया।

टॅग्स :कंगना रनौतकमाल आर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल