लाइव न्यूज़ :

'लुका छिपी' की रिलीज से पहले कृति ने खोले राज, बताया-निजी जीवन में क्या है पसंद है और ना पसंद

By असीम चक्रवर्ती | Updated: February 1, 2019 08:30 IST

कृति सनोन आजकल अपनी फिल्म 'लुका छिपी' को लेकर सुर्खियों में है. इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं

Open in App

कृति सनोन आजकल अपनी फिल्म 'लुका छिपी' को लेकर सुर्खियों में है. इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया. उनकी पिछली दोनों फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी उनके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ अभी से होने लगी है. इस बारे में पूछने पर कृति दिलचस्प जवाब देती हैं.

वह कहती हैं, ''मैं भारतीय पोशाक भी पहनती हूं, मगर बहुत कम. लिटरली आप मुझे किसी विवाह समारोह में ही भारतीय ड्रेस में देख सकते हैं. वह भी कोई आकर्षक सलवार-कुर्ता ही होता है. वरना पार्टी आदि में वेस्टर्न ड्रेस में जाना मुझे बहुत पसंद है.'' कृति बेझिझक मानती हंै कि वह पश्चिमी परिधान की अंध भक्त हैं. इस बारे में उनका तर्क है, ''इस दौर के फैशन स्टाइल के साथ चलना है तो इस तरह के ड्रेस भी पहनने पड़ेंगे, लेकिन इसका यह हरगिज मतलब नहीं है कि भारतीय पारंपरिक पोशाक में मेरी कोई रुचि नहीं है.

मां या अपने किसी करीबी को साड़ी में देखकर मुझे लगता है कि भारतीय महिलाएं साड़ी में सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती हैं.'' काजू बर्फी की दीवानी हाल ही में 'लुका-छिपी' के एक यूनिट मेंबर ने कृति के फूडी नेचर के बारे में एक दिलचस्प राज खोला है. इस यूनिट मेंबर के मुताबिक कृति को हर वह खाना पसंद है, जो एक हीरोइन के तौर पर उनके लिए जहर के समान है. इस यूनिट मेंबर का कहना है, ''जरा मैडम की फूड तालिका पर गौर फरमाइए. मैडम को पपड़ी चाट, घी के लड्डू, काजू बर्फी आदि बहुत पसंद है.''

खुद कृति भी मानती हैं कि काजू बर्फी उनकी पसंदीदा मिठाई है. वह कहती हैं, ''काजू बर्फी तो मुझे इस कदर पसंद है कि आधी रात में नींद से जागने पर या फिर रात को नींद न आने पर एक काजू बर्फी खा लेना उनके लिए जलपान की तरह है.'' हालांकि उन्हें अपने फिगर की चिंता भी रहती है. कृति बताती हैं, ''यह सब खाने के दूसरे दिन मैं जिम में कुछ ज्यादा समय ही व्यतीत करती हूं. मैं तब बहुत अफसोस भी जाहिर करती हूं, पर क्या करूं, काजू बर्फी देखते ही मुझे न जाने क्या हो जाता है.''

टॅग्स :कृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीकृति सैनॉन बनीं यूएनएफपीए इंडिया की नई मानद लैंगिक समानता राजदूत

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: वेब सीरीज में काम करने के लिए तैयार, प्रोजेक्ट ऐसा हो रोमांचक और लीक से हटकर हो?, “दो पत्ती” के लिए पुरस्कार जीतने के बाद कृति ने कहा

बॉलीवुड चुस्कीग्रीस में सिगरेट पीती दिखीं कृति सेनन, वीडियो वायरल होने पर हुई ट्रोल; फैन्स ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?