लाइव न्यूज़ :

बॅायफ्रेंड संग रोमांटिक मूड में दिखीं कृष्‍णा श्रॉफ, इंस्‍टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें, भाई टाइगर श्रॉफ ने उड़ाया 'मजाक'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 17:27 IST

कृष्‍णा श्रॉफ और एबन कि मुलाकात मुंबई के एक रेस्‍तरां में हुई थी और तब से ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॅालीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्‍णा श्रॉफ इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड एबन हाम्‍स जो एक फुटबॉल प्‍लेयर हैं के साथ छुट्टियां मना रही हैं। कृष्णा श्रॅाफ ने अपने इस रोमांटिक वेकेशन की तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर भी शेयर की हैं। 

बॅालीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्‍णा श्रॉफ इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड एबन हाम्‍स जो एक फुटबॉल प्‍लेयर हैं के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान कृष्णा श्रॅाफ ने अपने इस रोमांटिक वेकेशन की तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर भी शेयर की हैं। 

इन तस्‍वीरों में कृष्‍णा अपने बॉयफ्रेंड संग स्‍वीमिंग पूल के किनारे ब्लैक कलर कि बिकिनी में नजर आ रही हैं। तस्‍वीरों में कृष्‍णा की खूबसूरती साफ नजर आ रही है। तस्वीरों को देख कर यह साफ पता चल रहा है कि वह अपने फिटनेस को लेकर कितनी सजग है। 

बहन की इन तस्‍वीरों को देखकर टाइगर श्रॉफ खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए हैं। उन्होंने बेहद ही मजेदार कमेंट किया और लिखा, 'बेचारा एबन..'। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृष्‍णा और एबन कि मुलाकात मुंबई के एक रेस्‍तरां में हुई थी और तब से ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इधर, कृष्णा श्रॅाफ के भाई टाइगर श्रॉफ फिल्म 'बाघी 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म अहमद खान द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस बाघी (2016) और बाघी 2 (2018) की सीक्वल है।

'बाघी 3' में टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आएंगे। यह 2012 की तमिल फिल्म वेट्टाई की आधिकारिक रीमेक है। श्रद्धा कपूर फिल्म में एक एयर होस्टेस की भूमिका निभा रही हैं। यह 6 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :टाइगर श्रॉफबॉलीवुड अभिनेत्रीश्रद्धा कपूरजैकी श्रॉफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?