लाइव न्यूज़ :

The Kapil Sharma Show में नवजोत सिंह सिद्धू को वापस ला पाएंगे टाइगर श्रॉफ? कृष्णा अभिषेक ने बताया ये अनोखा रास्ता

By अमित कुमार | Updated: February 26, 2020 20:39 IST

इस वीकेंड कपिल के शो में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर पहुंचेंगे। अपनी आने वाली फिल्म 'बागी 3' को प्रमोट करने के लिए ये दोनों कलाकार शो में शिरकत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशो में सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक भी अपने अभिनय से खूब वाहवाही लूट रहे हैं। पुलवामा में हुए आतंकी हमलों पर नवजोत सिंह सिद्धू के विवादित बयान के बाद उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाली 'द कपिल शर्मा शो' का क्रेज दर्शकों के साथ-साथ सेलिब्रिटी के भी सिर चढ़कर बोल रहा है। शो में आने वाले कई हस्तियों ने खुद को कपिल शर्मा का फैन बताया है। वहीं शो में सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक भी अपने अभिनय से खूब वाहवाही लूट रहे हैं।  कृष्णा शो पर आए मेहमानों से अक्सर मसाज कराने की बात करते हैं। 

इस वीकेंड कपिल के शो में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर पहुंचेंगे। अपनी आने वाली फिल्म 'बागी 3' को प्रमोट करने के लिए ये दोनों कलाकार शो में शिरकत करेंगे। इस  एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना टाइगर से बागी का चौथा पार्ट बनाने को कहते हैं। 

सपना कहते हैं कि पहले बागी में टाइगर ने गर्लफ्रेंड को इंसाफ दिलाते हैं, दूसरी में बच्ची को, तीसरी में भाई को...मैं तो कहती हूं बागी का चौथा पार्ट भी बनाकर सिद्धू को इंसाफ दिला दो। बता दें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमलों पर नवजोत सिंह सिद्धू के विवादित बयान के बाद उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। 

ऐसे शो से आउट हुए थे सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा में हुए आतंकी हमलों पर बोला था कि आतंकवाद की कोई जाती या कोई देश नहीं होता। सिद्धू के इस बायन से पूरे सोशल मीडिया पर आक्रोश छाया हुआ था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले नेता सिद्धू के बयान से लोगों के अंदर आक्रोश था। ट्वीटर पर चल रही गहमा-गहमी में लोगों ने द कपिल शर्मा शो को नहीं देखने की अपील कर डाली थी।

टॅग्स :द कपिल शर्मा शोटाइगर श्रॉफनवजोत सिंह सिद्धूबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'