लाइव न्यूज़ :

कोंकणा-रणवीर के बीच सब कुछ नहीं हुआ ठीक, शादी के 10 साल बाद ले रहे हैं तलाक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 27, 2020 14:59 IST

कोंकणा और रणवीर सिंह एक साथ ट्रैफिक सिग्नल. मिक्स्ड डबल्स, आजा नचले जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आए थे। पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों मिलने जुलने लगे थे और इनके बीच प्रेम हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने तीन साल तक अलग अलग रहने के बाद अब अदालत में तलाक की अर्जी दायर की है।साल 2015 में रणवीर ने अपनी फिल्म ‘तितली’ के ट्रेलर लॉन्च पर कोंकणा से अलग होने की बात को कुबूल किया और बताया था कि अब वे एक कपल नहीं हैं।

फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मजवाने वाले दो बड़े सितारे अब हमेशा के लिए अलग हो रहे हैं। जो सितारे हमेशा के लिए अलग हो रहे हैं उनका नाम है रणवीर शौरी और कोंकणा सेन। ये कपल बीते तीन साल से एक दूसरे से अलग रह रहा है। अब दोनों ने आखिरकार तलाक की अर्जी दे दी है। अब दोनों आधिकारिकतौर पर एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं।

स्पॉटबॉय ने इस खबर का खुलासा किया है कि दोनों जल्द ही हमेशा के लिए अलग होने वाले हैं। खबर के अनुसार फाइनली दोनों ने आधिकारिकतौर पर एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग होने का फैसला लिया है। तलाक की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं और अगले छह महीने में दोनों का तलाक हो जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक दोनों ने तलाक की अर्जी डालने से पहले काउंसलिंग की मदद भी ली लेकिन एक दूसरे के साथ नहीं आ पाए। साल 2014 में रणवीर शौरी ने फिल्म तितली के दौरान कोंकणा से अलगाव की बात कही थी। उन्होंने कोंकणा और अपने रिश्ते खराब होने पर खुद को जिम्मेदार ठहराया था।कोंकणा और रणवीर की शादी साल 2010 में हुई थी। 

इन दोनों की शादी महज पांच साल ही चली जिसके बाद दोनों अलग रहने लगे। इन दोनों का एक छह साल का बेटा भी है। जिसका नाम हारुन है। खबरों की मानें तो बेटे की कस्टडी को लेकर दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है इसलिए दोनों को ही इनकी कस्टडी मिली है। दोनों अलग होने के बाद भी बेटे का पूरा ख्याल रखते हैं। दोनों रजामंदी से तलाक ले रहे हैं। फैंस को झटका लग सकता है दोनों को तलाक होना।कोंकणा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार 'इंदिरा' फिल्म से की थी। इसके बाद इन्होंने कई फिल्में की और आज बॉलीवुड का नामचीन चेहरा हैं। वहीं रणवीर शौरी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'एक छोटी लव स्टोरी' से की थी।  

टॅग्स :कोंकना सेन शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'