लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त की इस एक्ट्रेस को लगा बड़ा झटका, छह महीने के लिए हुई जेल की सजा

By मेघना वर्मा | Updated: July 22, 2019 11:42 IST

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोएना मित्रा ने पूनम सेठी से लगभग 22 लाख रूपये उधार लिए थे। इस लोन को चुकाने के लिए कोएना ने पूनम को तीन लाख का चेक दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोएना मित्रा संजय दत्त की फिल्म मुसाफिर में नजर आई थीं।कोएना मित्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

कोएना मित्रा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर में भले ही कम फिल्में की हों मगर अपने आइटम नंबर पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया है। वहीं कोएना मित्रा को रिसेंटली बड़ा झटका लगा है। चेक बाउंस होने के मामले में एक्ट्रेस को छह महीने की सजा हो गई है। 

संजय दत्त की फिल्म मुसाफिर में साकी-साकी गाने से लोगों का दिल जीतने वाली कोएना मित्रा को 4.46 लाख रुपये का करीब एक लाख ब्याज चुकाना था। पिंकविला की मानें तो एक्ट्रेस पर साल 2013 में मॉडल पूनम सेठी ने चेक बाउंस होने का आरोप लगाया था। इसके बाद इन आरोपों को झूठा करार दे दिया गया था।

कोएना ने इन आरोपो को कोर्ट में चैलेंज भी किया था। अब इस मामले में मुंबई मेट्रोपॉलिटन कोर्ट की मजिस्ट्रेट केतकी चाह्वाण ने कोएना के सारे पक्षों को नकारते हुए अपना फैसला लिया है। जिसमें कोएना मित्रा को छह महीने जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोएना मित्रा ने पूनम सेठी से लगभग 22 लाख रुपये उधार लिए थे। इस लोन को चुकाने के लिए कोएना ने पूनम को तीन लाख का चेक दिया था। मगर ये चेक बाउंस हो गया। इसी के बाद पूनम ने कोएना को 19 जुलाई 2013 को लीगल नोटिस भेजा था। इसके बाद भी कोएना ने लोन नहीं चुकाया। 

टॅग्स :संजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?