लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन हैं मिस इंडिया 2022 चुनी गईं 21-वर्षीय सिनी शेट्टी?

By अनिल शर्मा | Published: July 04, 2022 10:19 AM

चयन मंडल में अभिनेत्री नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्दे 21 वर्षीय सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन वह कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैंसिनी की स्कूली शिक्षा मुंबई के सेंट डॉमिनिक सैवियो विद्यालय से हुई हैसिनी को डांस काफी पसंद है। वह भरतनाट्यम में पारंगत हैं

मुंबईः कर्नाटक की सिनी शेट्टी को रविवार को वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2022 का विजेता घोषित किया गया। सिनी ने कई खूबसूरत और इंटेलिजेंट को- कंटेस्टेंट्स को मात देकर ये खिताब जीता। 

जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में सिनी शेट्टी को फेमिना मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया गया। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022 की ‘फर्स्ट रनर-अप’ रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को ‘सेकेंड रनर-अप’ चुना गया।

बता दें, चयन मंडल में अभिनेत्री नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे। गौरतलब है कि 21 वर्षीय सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन वह कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं। सिनी की स्कूली शिक्षा मुंबई के सेंट डॉमिनिक सैवियो विद्यालय से हुई है।  इसके साथ ही उनके पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर्स डिग्री है। फिलहाल वह चार्टर्ड फाइनेंशियल ऐनालिस्ट (सीएफए) का कोर्स कर रही हैं। सिनी को डांस काफी पसंद है। वह भरतनाट्यम में पारंगत हैं। 

टॅग्स :मिस इंडियामुंबईहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat Parliamentary Awards 2023: सर्वश्रेष्ठ सांसद के अवॉर्ड से नवाजे गए सस्मित पात्रा, समाज के लिए उठाए अहम कदम

बॉलीवुड चुस्कीBollywood: अंकिता का रो-रोकर बुरा हाल, बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की आई याद

स्वास्थ्यकॉन्सेप्ट मेडिकल ने वार्षिक खेल उत्सव, मोमेंटम 4.0 के चौथे संस्करण का आयोजन किया

महाराष्ट्रMumbai Property Tax: शिंदे कैबिनेट का बड़ा फैसला, नहीं बढ़ेगा संपत्ति शुल्क

क्राइम अलर्टमुंबई: मुफ्ती दे रहा था 'नफरती भाषण', पुलिस ने गिरफ्तार किया तो हुआ जमकर बवाल, जानिए पूरा मामला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBastar Teaser: अदा शर्मा की 'बस्‍तर' का टीजर रिलीज, नक्‍सलवाद की कहानी, जानें रिलीज की तारीख

बॉलीवुड चुस्की'एनिमल' के हिट होने के बाद शाहिद कपूर के मैसेज का इंतजार कर रहें संदीप रेड्डी वांगा, निर्देशक ने एक्टर को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीधर्मेंद्र की लाडली ईशा देओल की शादी कैसे पहुंची तलाक तक! पति भरत तख्तानी को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीFighter: सेना की वर्दी में ऋतिक-दीपिका को किसिंग सीन करना पड़ा भारी, वायुसेना के अधिकारी ने निर्माताओं को भेजा लीगल नोटिस

बॉलीवुड चुस्की'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की एडवांस बुकिंग शुरू, क्या चलेगा शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म का जादू?