लाइव न्यूज़ :

इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ एक्टिंग में बनाया करियर, जानिए सुशांत सिंह राजपूत की बैकग्रांउड डांसर से हीरो बनने तक की जर्नी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 14, 2020 18:27 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बात करें तो उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी। इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ने के बाद उन्होंने बतौर बैकग्रांउड डांसर करियर शुरू किया। जानिए कैसे सुशांत ने बनाया इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ एक्टिंग में करियर।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। सुशांत जितने शानदार अभिनेता थे, वो उतने ही तेज पढ़ाई में भी थे। वो एक्टर बनना चाहते थे, जिसके कारण उन्होंने ग्रेजुएशन के तीसरे साल अपनी पढ़ाई छोड़ दी।

घर-घर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से मशहूर हुए बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने महज 34 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई के बांदा स्थित अपने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, वह पिछले छह महीने से डिप्रेशन का शिकार थे, जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनके निधन से बॉलीवुड में मातम पसर गया है। यही नहीं, फैंस भी सुशांत के निधन से सदमे में हैं।

छोटे पर्दे से की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

सुशांत के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। हालांकि, इस मामले की जानकारी बेहद कम लोगों को है कि अभिनय करने से पहले वो एक बैकग्रांउड डांसर थे, जिसमें एक्टिंग करने का जूनून इतना था कि उसमें इसके लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई तक छोड़ दी। सुशांत जितने शानदार अभिनेता थे, वो उतने ही तेज पढ़ाई में भी थे। मगर वो एक्टर बनना चाहते थे, जिसके कारण उन्होंने ग्रेजुएशन के तीसरे साल अपनी पढ़ाई छोड़ दी।

स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने टीवी करियर का आगाज करने वाले सुशांत एक बार में ही एकता कपूर की नज़रों में चढ़ गए थे। इसके बाद एकता ने उन्हें 'पवित्र रिश्ता' में मौका दिया, जिसने उन्हें भारत के हर घर में मशहूर कर दिया था। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने रियलिटी शो झलक दिखला जा भी किया। 

फिल्म इंडस्ट्री को दी बेहतरीन फिल्में

टीवी इंडस्ट्री से पहचान मिलने के बाद भी सुशांत की भूख कम नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' को छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री कीई ओर रुख किया। इसके बाद कड़ी मेहनत से सुशांत ने बॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना ली। फिल्म 'काय पो छे' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सुशांत ने साल 2013 से अब तक इंडस्ट्री को एक से एक बेहतरीन फिल्में दीं। इस लिस्ट में पीके और एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जैसी फिल्में भी शामिल रहीं।

सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी बार फिल्म 'ड्राइव' में देखा गया था। सुशांत सिंह राजपूत अपनी अपकमिंग फिल्म दिल बेचारा को लेकर चर्चा में बने हुए थे। हालांकि, उनकी इस फिल्म की तारीख बार-बार कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण बदली जा रही थी। पहले तो ये फिल्म 8 मई 2020 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली थी। इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो गया था। ये एक रोमांटिक फिल्म हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी।  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतएकता कपूरएमएस धोनीछिछोरे फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"फिट लग रहा हूँ ना?": आईपीएल 2026 के बीच एमएस धोनी ने एनएसजी कमांडो के साथ ट्रेनिंग की | VIDEO

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्रिकेटIPL 2026: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक ही मैच में एमएस धोनी के आईपीएल के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

क्रिकेट'आज खेल रहे हैं': सुरेश रैना ने CSK बनाम MI मुकाबले के लिए एमएस धोनी की टीम में वापसी की पुष्टि की | VIDEO

क्रिकेटसंजू सैमसन ने एक खास लिस्ट में एमएस धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ा, IPL में एक बड़ा मुकाम हासिल किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार