लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: ऑक्सफोर्ड की पढ़ी मोनिका बेदी अबू सलेम के इश्क में गईं थीं जेल, यूं खत में किया दर्द बयां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 18, 2019 08:46 IST

Monika Bedi Birthday Special (मोनिका बेदी जन्मदिन): अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की गर्लफ्रेंड रह चुकी मोनिका बेदी आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

Open in App

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की गर्लफ्रेंड रह चुकी मोनिका बेदी आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। गैंगिस्टर अबू सलेम की प्रेमिका के रूप में जानी जाने वाली अभिनेत्री मोनिका बेदी का जन्मदिन है। 18 जनवरी 1945 मोनिका का जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। मोनिका ने अपनी पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पूरी की है। उन्होंने अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत 1995 में तेलुगु फिल्म 'ताज महल' से की थी। उनकी पहली बड़ी फिल्म 'सुरक्षा' थी, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान थे।

अबू समेल के साथ प्यार

मोनिका बेदी  पहली ही मुलाकात अबु सलेम पर फिदा हो गईं थीं।  एक स्‍टेज शो के दौरान मोनिका बेदी और अबु सलेम मिले थे। मोनिका ने बताया था कि वह अबू सलेम के बातचीत के लहजे से वह इंप्रेस हो गई थी। उसके बाद दोनों के रिश्‍ते काफी नजदीकी हो गए थे।मोनिका के मुताबिक स्टेज शो के पहले अबु नाम बदलकर बातें करता था।  बताते हैं कि मोनिका बेदी ने डॉन साथ लंबे समय तक रही। यहां तक की दोनों को जब पुर्तगाल में हिरासत में लिया गया, जब भी दोनों साथ साथ थे। दोनों अमेरिका के न्‍यू जर्सी शहर से पुर्तगाल पहुंचे थे, जहां भारत के आग्रह पर पुर्तगाली अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था।

मोनिका ने दिल के दर्द को लिखा

गिरफ्तारी के बाद मोनिका ने अपने जीवन के कड़वे अनुभवों के आधार पर एक पत्र में एक शायरी लिखी थी। जो इस प्रकार थी 'छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए, ये मुनासिब नहीं आदमी के लिए, प्यार से भी जरूरी कई काम हैं, प्यार सब कुछ नहीं जिंदगी के लिए'। मोनिका की इन लाइनों ने जमकर लाइम लाइट ली थी। कहते हैं ये उनके दर्द की दांस्ता थी।

मोनिका के जीवन पर थी गैंगिस्टर

कहते हैं अबू सलेम और मोनिका बेदी की लव स्टोरी पर साल 2006 में आई गैंगिस्टर फिल्म थी। डायरेक्टर अनुराग बसु ने यह फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत ने मोनिका और शाइनी आहूजा ने अबू सलेम का रोल किया था। ये कंगना की डेब्यू फिल्म थी, जिनके लिए उन्होंने ढेरों अवॉर्ड जीते थे। फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम रोल में थे।

वापस शुरू किया करियर

2008 में जेल की सजा काटने के बाद मोनिका बेदी ने अपनी जीवन का दूसरी शुरुआत की थी।  उन्होंने बिग बॉस-2(2008) में वह सबसे पहले नजर आईं उसके बाद दिल जीतेगी देसी गर्ल (2009) और झलक दिखला जा (2009) जैसे रियलिटी शो में  भी वह नजर आईं। 

टॅग्स :मोनिका बेदीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?