लाइव न्यूज़ :

केके को बंगाल सरकार ने दी तोपों की सलामी, राजकीय सम्मान के बाद परिजन शव लेकर मुंबई हुए रवाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 1, 2022 17:23 IST

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने बुधवार को बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ (केके) के पार्थिव शरीर को तोपों की सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देदिवंगत गायक केके को बंगाल सरकार ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दीममता बनर्जी सरकार ने बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के पार्थिव शरीर को तोपों की सलामी दीममता बनर्जी ने कहा केके की मधुर आवाज को पीढ़ी दर पीढ़ी सदियों तक सुना जाएगा

कोलकाता: मौसिकी के अजीम फनकार केके को बंगाल सरकार ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सफर पर रवाना किया। ममता बनर्जी सरकार ने बुधवार को बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के बेजान शरीर को गहरे दुख के साथ तोपों की सलामी दी।

इस दौरान खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। दिवंगत केके की पत्नी ज्योति को सांत्वना देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि केके की मधुर आवाज इस देश की अमूल्य धरोहर है, जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी सदियों तक सुना जाएगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह बात रविंद्र सदन में कही, जहां दिवंगत केके का पार्थिव शरीर प्रशंसकों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। शव पुष्पांजलि अर्पित करते हुए खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बेहद भावुक नजर आयीं।

जानकारी के मुताबिक 53 साल के दिवंगत केके के शव को कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद रवींद्र सदन लाया गया। यहीं पर उनके शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

बंगाल सरकार द्वारा राजकीय विदाई देने के बाद केके के शव को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ले जाया जाएगा, जहां विमान द्वारा परिजन केके का शव लेकर मुंबई जाएंगे।

इस मामले में बंगाल पुलिस का कहना है कि मंगलवार की रात संगीत समारोह के दौरान केके को स्टेज पर ही बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद आयोजक उन्हें फौरन होटल ले गये। जहां वो बेहोश हो गये। उसके बाद उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में ले गये, जहां डॉक्टरों ने "मृत" घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने केके की मौत का कारण दिल का दौरा बताया लेकिन पुलिस ने इस मामले में एहतियात बरतते हुए अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

बॉलीवुड के शानदार गायक केके ने लगभग 3 दशकों में जितने भी गीत गाये, वो भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम श्रोताओं को पसंद है। केके ने केवल हिंदी ही न नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली सहित कई भारतीय भाषाओं में गीत गाया था। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Krishna KumarMamata Banerjeeहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार