लाइव न्यूज़ :

किशोर कुमार के बड़े बेटे अमित कुमार पिता पर बनाने जा रहे बॉयोपिक, कहा- उन्हें हमसे बेहतर कौन जान सकता है

By अनिल शर्मा | Updated: August 11, 2021 15:34 IST

अमित कुमार ने कहा, मेरी मंशा है कि हम बायोपिक बनाएं, क्योंकि उनके परिवार से ज्यादा उन्हें (किशोर कुमार) और कौन बेहतर जान सकता है? बकौल अमित, पिता के बारे में परिवार से इंटरव्यू शूट करना शुरू करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग बसु ने भी महना गायक किशोर कुमार पर बॉयोपिक बनाने की बात कही थीअब किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ही पिता पर बॉयोपिक बनाने जा रहे हैंअमित कुमार ने कहा है कि पिता के बारे में परिवार से इंटरव्यू शूट करना शुरू करने वाले हैं

मुंबईः दिवंगत गायक किशोर कुमार के परिवार ने उनके जीवन पर आधारित एक बायोपिक प्रोड्यूस और उसका निर्देशन करने का फैसला किया है। किशोर कुमार के बड़े बेटे अमित कुमार ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि हमेशा से बायोपिक बनाने का इरादा था। गौरतलब है कि किशोर कुमार की बॉयोपिक बनाने को लेकर फिल्ममेकर शूजीत सरकार और अनुराग बसु के नाम की भी चर्चा थी। हालांकि अब खुद अमित कुमार ने ही पिता की बॉयोपिक बनाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए वे तैयारियां भी शुरू कर चुके हैं। 

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक अमित कुमार ने कहा, मेरी मंशा है कि हम बायोपिक बनाएं, क्योंकि उनके परिवार से ज्यादा उन्हें और कौन बेहतर जान सकता है? बकौल अमित, पिता के बारे में परिवार से इंटरव्यू शूट करना शुरू करने वाले हैं। पिता किशोर कुमार को लेकर ढेर सारी जानकारी जुटा रहे हैं और उसके बाद हम शूटिंग शुरू करेंगे।

अमित ने इस बात का भी जिक्र किया कि बॉयोपिक बनने में काफी वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि हम जानते है कि स्क्रिप्ट को डेवेलप करने में अभी एक साल का वक्त लगेगा। इसमें बहुत सारी मेहनत है और एक काफी लंबी यात्रा आगे पड़ी है।

गौरतलब है कि अनुराग बसु ने भी महना गायक किशोर कुमार पर बॉयोपिक बनाने की बात कही थी। जिसके लिए उनकी पहली पसंद रणबीर कपूर थे।हालांकि कुछ कानूनी औपचारिकताओं की वजह से प्रोजेक्ट अटका हुआ है। इसको भी वर्षों बीत गए। अब खुद अमित कुमार अपने पिता की बॉयोपिक बनाएंगे।

 

टॅग्स :किशोर कुमारबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल